Rahul Narwekar Joins Arun Gawli’s Akhil Bhartiya Sena : महाराष्ट्र विधानसभा के स्पीकर राहुल नार्वेकर के एक बयान ने इस समय मुंबई की सियासत में उथल-पुथल मचा दी है। नार्वेकर ने कहा है कि वह अखिल भारतीय सेना (एबीएस) परिवार के सदस्य बन गए हैं। एबीएस की स्थापना डॉन अरुण गवली ने की है। बाइकुला में सोमवार को एबीएस पदाधिकारियों की एक बैठक के दौरान नार्वेकर ने मुंबई मेयर के लिए आगामी चुनाव में अरुण गवली की बेटी गीता गवली को समर्थन देने का ऐलान भी किया है। बता दें कि राहुल नार्वेकर भाजपा के नेता हैं और दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि, उनके नाम का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
उम्र कैद की सजा काट रहा है अरुण गवली
बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन से राजनेता बना अरुण गवली इस समय नागपुर सेंट्रल जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा है। पिछले सप्ताह ही बॉम्बे हाईकोर्ट की नागपुर बेंच ने अरुण गवली की समय पूर्व रिहाई का निर्देश दिया था। जिस बैठक में राहुल नार्वेकर ने यह बात कही उसमें गीता गवली भी मौजूद थीं। यहां नार्वेकर ने कहा कि मैं पिछले 20 साल से सुप्रीम और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा हूं। मैं विधानसभा का स्पीकर हूं, मुझे अपनी शक्तियां मालूम हैं। आपके आशीर्वाद से मुझे भविष्य में और भी जिम्मेदारियां मिलेंगी और मैं एबीएस का हाथ कभी नहीं छोड़ूंगा। अखिल भारतीय सेना के कार्यकर्ताओं को जैसा प्रेम गीता गवली और अरुण गवली से मिलता रहा है, वैसा ही मुझसे भी मिलेता रहेगा।
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट को घर बैठे करें डाउनलोड, जानें क्या है प्रोसेस
ये भी पढ़ें: वोटर ID नहीं है तो भी दे सकते हैं वोट, ये कागज हैं जरूरी
ये भी पढ़ें: वोटिंग लिस्ट में नाम कैसे चेक करें नाम? जानें पूरी Process
2017 में गीता ने दिया था BJP को समर्थन
नार्वेकर ने कहा कि आज एबीएस परिवार में एक नया सदस्य शामिल हुआ है। मैं केवल आपसे लोकसभा चुनाव के लिए मुझे सपोर्ट करने के लिए नहीं कह रहा बल्कि मैं अपनी बहन (गीता गवली) का तब तक समर्थन करता रहूंगा जब तक कि वह मुंबई की मेयर नहीं बन जाती। गीता गवली कॉरपोरेटर रह चुकी हैं। बता दें कि अरुण गवली की सबसे बड़ी बेटी गीता गवली साल 2017 के बीएमसी चुनाव में एबीएस की अकेली कॉपोरेटर थीं। तब शिवसेना और भाजपा, दोनों ने ही गीता की आलोचना की थी और उन पर जमकर निशाना साधा था। लेकिन आखिर में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन दिया था। उधर, राहुल नार्वेकर के इस बयान के बाद अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है।
ये भी पढ़ें: राज ठाकरे का बड़ा ऐलान, लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेगी ‘मनसे’
ये भी पढ़ें: MVA में सुलझा सीटों पर विवाद; किस पार्टी को कितनी सीटें?
ये भी पढ़ें: सलमान खान के घर फायरिंग का एक और Video आया सामने
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
12 hrs agoबिना बताए लंदन से लौटी, पुणे में मिला शव; फूड डिलीवरी से पता चली लोकेशन
14 hrs agoनाशिक में सिंहस्थ कुंभ का आज होगा शुभारंभ, राष्ट्रपति मुर्म फहराएंगी झंडा
14 hrs agoएक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
1 day agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
2 days agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
2 days agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
3 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
4 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
4 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines