कौन है अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली? जेल से आएगा बाहर, कभी दाऊद इब्राहिम को दी थी धमकी

Arun gawli life term reduces: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली ने फेफड़ों में संक्रमण होने काे आधार बनाकर अदालत में दया याचिका दायर की थी। नियम है कि 14 साल जेल में सजा काटने पर उन कैदियों की रिहाई की जा सकती है, जिनकी उम्र 65 साल या उससे अधिक हो।

arun gawli, dawood ibrahim,

Arun gawli life term reduces: अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली जेल से रिहा होगा। बॉम्बे हाईकोर्ट ने उसकी दया याचिका स्वीकार कर ली है। मामले में सुनवाई करते हुए नागपुर खंडपीठ ने मामले में नागपुर सेंट्रल जेल प्रशासन और महाराष्ट्र सरकार को नोटिस जारी कर इस बारे में जवाब मांगा है। अदालत ने साल 2006 के अधिनियम के तहत डॉन की रिहाई का निर्देश दिया है। दरअसल, इस नियम में 14 साल जेल में सजा काटने पर उन कैदियों की रिहा किया जा सकता है, जिनकी उम्र 65 साल या उससे अधिक हो।

विज्ञापन

पांचवीं तक पढ़ा है अरुण गवली 

जानकारी के अनुसार अरुण गवली के पिता का नाम गुलाबराव था। वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के रहने वाले थे। गुलाबराव काम की तलाश में मुंबई पहुंचे थे। गवली का परिवार मुंबई की दगली चाल में रहता है। अरुण गवली पांचवीं तक पढ़ा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार साल 1980 में वह मुंबई के कुख्यात बदमाश राम नाइक की गैंग में शामिल हो गया था। जिसके बाद उसने अपना अलग गिरोह बना लिया।

विज्ञापन

जुर्म की दुनिया में कहते हैं ‘डैडी‘

पुलिस के अनुसार कभी अरुण गवली की गैंग में 1000 से अधिक सदस्य थे। मुंबई में उसकी तूती बोलती थी, एक समय था जब वह दाऊद इब्राहिम और छोटा राजन के साथ काम करता था। अरुण गवली खुद को देशभक्त दर्शाता था, जिसके बाद वह दाऊद और उसकी गैंग से अलग अकेला काम करने लगा। अपराध की दुनिया में गवली को उसके साथी ‘डैडी’ कहकर पुकारते हैं। उसने दाऊद इब्राहिम को धमकी दी थी।

बीमार है डॉन, फेफड़े में संक्रमण को कोर्ट में बनाया आधार 

साल 2012 में गवली को पूर्व शिवसेना विधायक कमलाकर जामसंदेकर की हत्या के मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। वह इस हत्याकांड में 16 साल जेल में काट चुका है। उसने फेफड़ों में संक्रमण होने को आधार बनाकर अदालत में दया याचिका दायर की थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ