सलमान खान के घर पर फायरिंग का एक और Video आया सामने, पलक झपकते ही चलीं 5 गोलियां

Salman Khan House Firing Video : बॉलीवुड में दबंग खान से मशहूर सलमान खान के घर पर आज तड़के फायरिंग हुई। इस गोलीबारी का एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें दो युवक बाइक पर नजर आ रहे हैं। बाइक सवार युवक फायरिंग करके फरार हो गए।

Salman khan

Salman khan

विज्ञापन

Salman Khan House Firing Video : बॉलीवुड के सुपरस्टार और एक्टर सलमान खान के घर पर हुई गोलीबारी का एक और वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बाइक दो युवक दबंग खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद पुलिस ने सलमान खान और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है। पलक झपकते ही सलमान के घर पर 5 गोलियां चलीं।

सलमान खान के घर के बाहर रविवार तड़के अचानक से गोलियां चलने लगीं, जिससे आसपास के लोग डर गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। एक बाइक पर बैठे दो हमलावरों ने सिर्फ 13 सेकंड में इस वारदात को अंजाम दिया। बाइक के पीछे बैठे हमलावर ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने चलाईं गोलियां

विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने सिर्फ 13 सेकंड में पांच राउंड फायरिंग की। इसके बाद दोनों हमलावर तेजी से बाइक से भाग निकले। मुंबई पुलिस ने इस घटना की जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि घर के दीवार पर गोलीबारी की गई। एक गोली घर की बालकनी की जाली पर लगकर पार हो गई।

विज्ञापन

मुंबई क्राइम ब्रांच करेगी इस केस की जांच

इस मामले में मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही हमलावरों की बाइक भी बरामद कर ली गई है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सलमान खान के घर पर फायरिंग का केस सौंप दिया गया। क्राइम ब्रांच की टीम मामले की जांच पड़ताल करेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ