घर में हुई लड़ाई, 13 गाड़ियों में आग लगाई, पुणे से आया चौंकाने वाला मामला

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे में एक शख्स पर 13 गाड़ियों को जलाने का आरोप है, पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया है।

Fire in Pune Society

सांकेतिक तस्वीर।

Pune News : महाराष्ट्र के पुणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स पर आरोप है कि उसने 13 गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को मिली शिकायत में आरोपी के खिलाफ जो आरोप लगाए गए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

विज्ञापन

पुणे की सांगवी पुलिस ने पिंपल निलख के इंग्लेनगर में एक हाउसिंग सोसाइटी के 27 साल के शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया। शख्स पर आरोप है कि उसने पहले अपने परिवार के साथ झगड़ा किया और फिर बिल्डिंग की पार्किंग में 13 दोपहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया। घटना बुधवार की सुबह करीब साढ़े तीन बजे की है।

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

सोसाइटी के ही 62 साल के शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले को लेकर सांगवी पुलिस के सब-इंस्पेक्टर भीमसेन शिखरे ने बताया कि शिकायतकर्ता और संदिग्ध दोनों ही पिंपल निलख में एक ही हाउसिंग सोसाइटी के निवासी हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी शराब पीता है और शराब के नशे में परिवार और मां-बाप को परेशान करता है। शिकायतकर्ता और अन्य लोगों ने मिलकर हाल ही में उसे पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाया था।

विज्ञापन

सुबह-सुबह गाड़ियों में लगा दी आग

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि मंगलवार देर रात आरोपी व्यक्ति ने अपने परिवार वालों से तीखी बहस की थी। इसके बाद बुधवार को सुबह करीब 3.30 बजे संदिग्ध व्यक्ति पार्किंग में गया और अपनी मां और भाई के दोपहिया वाहनों में आग लगा दी। आग इस तरह फैल गई कि उसने वहां मौजूद 11 और गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया।

विज्ञापन

वहीं, सोसाइटी के कुछ लोगों का कहना है कि आरोपी को ही उन्होंने आग लगाते हुए देखा था। इसके बाद पुलिस ने उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 326 (चोट, बाढ़, आग या विस्फोटक पदार्थ द्वारा शरारत) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ