Pune Road Accident : महाराष्ट्र के पुणे में तेज रफ्तार लग्जरी कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। नाबालिग किशोर जिस पोर्श कार को चला रहा था, उसकी कीमत 1.61 करोड़ रुपये से 2.44 करोड़ रुपये है। उस गाड़ी का न तो रजिस्ट्रेशन है और न ही कोई नंबर प्लेट। नशे में गाड़ी चला रहे नाबालिग के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था, लेकिन उसने दो दोस्तों की बेरहमी से जान ले ली। वहीं, नाबालिग किशोर ने जिस बार में पार्टी की थी, पुलिस ने उसके मालिक और मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुणे में रविवार रात करीब 2.30 बजे के आसपास एक लग्जरी कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी, जिसमें दो सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। सूत्रों का कहना है कि हादसे की रात को नाबालिग ने अपने दोस्तों के साथ दो जगह पर शराब पी थी। उसके साथ ड्राइवर भी था, लेकिन उसने नशे में कहा था कि वह पोर्श कार चलाएगा और अपने दोस्तों को दिखाएगा कि यह गाड़ी कितनी स्पीड चलती है।
पुलिस का एक्शन
पुणे सड़क हादसे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। हिट एंड रन मामले में पुणे पुलिस ने नाबालिग किशोर के पिता विशाल अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। वे पुणे के बड़े बिजनेसमैन हैं।
यह भी पढ़ें : लग्जरी कार ने बाइक को ठोका, युवक-युवती की मौत, लोगों ने नाबालिग आरोपी को पीटा, महाराष्ट्र में हादसा
बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ रही पोर्श कार
बिल्डर का 17 वर्षीय बेटा जिस पोर्श कार को चला था, उसका मार्च से रजिस्ट्रेशन नहीं था। बेंगलुरु में एक डीलर के माध्यम से इस कार को बुक किया गया था। गाड़ी का रजिस्ट्रेशन करना मालिक की जिम्मेदारी है, लेकिन बिल्डर ने ऐसा नहीं किया। यह गाड़ी बिना नंबर प्लेट के ही सड़क पर दौड़ रही है। इसे लेकर पुणे आरटीओ का कहना है कि पोर्श कार के रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक शुल्क का भुगतान नहीं किया गया था।
हादसे में दो दोस्तों की हुई मौत
पुणे सड़क हादसे में युवक-युवती की मौत हो गई। दोनों एक बड़ी आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले अनीस अवधिया की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने हादसे में घायल युवती अश्विनी कोस्टा को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां थोड़ी देर बाद उसने भी दम तोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें : पुणे में दर्दनाक हादसा; 8 की मौत, सीएम शिंदे ने काफिला रोक की मदद
पलक झपकते सबकुछ हुआ खत्म
अनीस अवधिया और अश्विनी कोस्टा एक-दूसरे से काफी समय के बाद मिले थे। दोनों ने पुणे के कल्याणी नगर इलाके में स्थित एक रेस्तरां में मिलने और डिनर करने का फैसला लिया था। दोनों रेस्तरां से डिनर करके वापस लौट रहे थे, लेकिन सब कुछ पलक झपकते ही खत्म हो गया। एक नाबालिग की गलती से अब ये दोनों दोस्त कभी नहीं मिल पाएंगे।
संबंधित खबरें
धारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
10 hrs agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
14 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
2 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 days agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
4 days agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
4 days agoपेट्रोल पंप सील करने गया था अधिकारी, मालिक के बेटे ने चाकू घोंपकर मार डाला
4 days agoडिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
4 days ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines