पुणे में दर्दनाक हादसा; 8 की मौत, सीएम शिंदे ने काफिला रोक की मदद

Pune Road Accident: पुणे में रविवार रात बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हाईवे पर आगे चल रही पिकअप वैन को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।

Pune Road Accident

Pune Road Accident (Pic Credit- Google)

Pune Road Accident: महाराष्ट्र के पुणे में रविवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नगर कल्याण हाईवे पर रात में यह दुर्घटना हुई। जिसमें 2 बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप वैन ओतूर जिले के नजदीक स्थित कल्याण की ओर जा रही थी। ऐसे में पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वैन पलट गई और 8 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद सभी के शवों को ओतूर स्थित जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। फिलहाल पोस्टमाॅर्टम के बाद शव परिजनों को सुपूर्द किए जाएंगे। पुलिस परिजनों केे हाॅस्पिटल पहुंचने का इंतजार कर रही है।

विज्ञापन

सीएम ने काफिला रोक कर की लोगों की मदद

जब यह हादसा हुआ तभी सीएम का काफिला वहां से गुजर रहा था। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने अपना काफिला रुकवाया और मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। इसके बाद सीएम ने अपने काफिले की एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया। सीएम के घटना स्थल का यह वीडियो महाराष्ट्र सीएमओ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ