---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

‘рдирд╣реАрдВ рдмрдЦреНрд╢реЗ рдЬрд╛рдПрдВрдЧреЗ рдЕрдкрд░рд╛рдзреА, рдорджрджрдЧрд╛рд░’, рдХреЛрд▓рдХрд╛рддрд╛ рдХрд╛рдВрдб рдкрд░ рдкреАрдПрдо рдореЛрджреА рдХрд╛ рдмрдбрд╝рд╛ рдмрдпрд╛рди, 5 рдкреЙрдЗрдВрдЯ рдореЗрдВ рдЬрд╛рдиреЗрдВ рд╕рдмрдХреБрдЫ

PM Modi In Jalgaon : рдкреАрдПрдо рдирд░реЗрдВрджреНрд░ рдореЛрджреА рдиреЗ рд▓рдЦрдкрддрд┐ рджреАрджреА рд╕рдореНрдореЗрд▓рди рдХреЛ рд╕рдВрдмреЛрдзрд┐рдд рдХрд░рддреЗ рд╣реБрдП рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рдЕрдкрд░рд╛рдзрд┐рдпреЛрдВ рдХреА рд╣реИрд╕рд┐рдпрдд рдЪрд╛рд╣реЗ рдЬреЛ рднреА рд╣реЛ, рд▓реЗрдХрд┐рди рдмрдЦреНрд╢реЗ рдирд╣реАрдВ рдЬрд╛рдПрдВрдЧреЗред рдЙрдиреНрд╣реЛрдВрдиреЗ рдХреЛрд▓рдХрд╛рддрд╛ рдХрд╛рдВрдб рдФрд░ рдмрджрд▓рд╛рдкреБрд░ рдХреЗрд╕ рдХрд╛ рдирд╛рдо рд▓рд┐рдП рдмрд┐рдирд╛ рдХрд╣рд╛ рдХрд┐ рдХреЗрдВрджреНрд░ рд╕рд░рдХрд╛рд░ рдорд╣рд┐рд▓рд╛рдУрдВ рдХреЗ рдЦрд┐рд▓рд╛рдл рд╣рд┐рдВрд╕рд╛ рд░реЛрдХрдиреЗ рдХреЗ рд▓рд┐рдП рдХрд╛рдиреВрди рдмрди рд░рд╣реА рд╣реИред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

PM Modi In Jalgaon : पूरे देश में कोलकाता कांड और बदलापुर केस को लेकर आक्रोश व्याप्त है। इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पहली बार बयान दिया। उन्होंने महाराष्ट्र के जलगांव में लखपति दीदी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वे हर राजनीतिक पार्टियों और राज्य सरकार से कहना चाहते हैं कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं। आइए जानते हैं कि पीएम मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें।

पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन की 5 बड़ी बातें

---विज्ञापन---

1. देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध अक्षम्य हैं। हैसियत चाहे जो भी हो, अपराधियों को बख्शा नहीं जाना चाहिए। जो लोग उनकी मदद करते हैं, उन्हें भी नहीं बख्शा जाना चाहिए। उनकी सरकार महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कानून बना रही है।

यह भी पढ़ें : पेंशन पर सरकार का बड़ा फैसला, मोदी सरकार लाई UPS

---विज्ञापन---

2. पहले देश की करोड़ों बहनों के नाम पर कोई प्रॉपर्टी नहीं होती थी। अगर उन्हें बैंक से लोन लेना होता था तो उनको मिल ही नहीं सकता था। वो कोई भी छोटा-मोटा काम करना चाहे तो चाहकर भी नहीं कर पाती थीं। उन्होंने तय किया है कि कुछ भी हो जाए, देश की माताओं, बहनों और बेटियों की हर मुश्किल को कम करेंगे।

3. पिछले एक दशक में 10 करोड़ महिलाएं सखी मंडलों (SHG) से जुड़ी हैं। उन्हें बैंकों से भी जोड़ा गया। 2014 तक सखी मंडलों को 25,000 करोड़ रुपये से भी कम बैंक लोन दिए गए थे। वहीं, पिछले 10 सालों में करीब 9 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी गई है।

---विज्ञापन---

4. पिछले 10 वर्षों में एक करोड़ लखपति दीदी बनीं और बीते सिर्फ दो महीने में 11 लाख और लखपति दीदी उसमें जुड़ गईं। लखपति दीदी बनाने का ये अभियान, सिर्फ बहनों-बेटियों की कमाई बढ़ाने का ही अभियान नहीं है। ये पूरे परिवार को, आने वाली पीढ़ियों को सशक्त करने का एक महा-अभियान है।

यह भी पढ़ें : ‘देश में रोज 90 दुष्कर्म…सख्त कानून बनाएं’, रेप के बढ़ते मामलों पर ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

---विज्ञापन---

5. महाराष्ट्र के संस्कारों को यहां के वीर और धीर माताओं ने सृजित किया है। यहां की मातृशक्ति ने पूरे देश को प्रेरित किया है। महाराष्ट्र का कोई भी कोना हो, इतिहास का कोई भी कालखंड हो, मातृशक्ति का योगदान अप्रतिम रहा है।

First published on: Aug 25, 2024 05:31 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola