Piyush Goyal Statement On Rahul Gandhi : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव का दौर चल रहा है। दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं। अब राजनीतिक दलों का विशेष फोकस तीसरे चरण पर है। दिग्गज नेता कड़ी धूप में रैली और जनसभा कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा है।
केंद्रीय मंत्री और मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पीयूष गोयल ने शनिवार को मुंबई में ‘चुनावी रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पीयूष गोयल ने राहुल गांधी को अपनी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि उन्हें 4-5 सीटों से चुनाव लड़ना चाहिए, तब जाकर शायद वो एक सीट जीत पाएं। इस बार वे वायनाड में भी हार रहे हैं।
यह भी पढ़ें : सिर पर दुपट्टा डाले सपा की सिपाही कौन? जो अखिलेश यादव के मंच पर छा गईं
संसद तो दूर जनता के बीच जाने लायक नहीं बचेंगे राहुल गांधी : केंद्रीय मंत्री
पीयूष गोयल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैं राहुल गांधी को चुनौती देना चाहूंगा और उनका खुले दिल से स्वागत करूंगा कि वो मेरे क्षेत्र में आएं और उत्तर मुंबई से चुनाव लड़ें। वो उत्तर मुंबई, अमेठी, बनारस में लड़ें। हिम्मत है तो वाराणसी से लड़के दिखाएं। कोई भी चुनाव क्षेत्र से लड़ना चाहते हैं तो वे लड़ें। हम उनका स्वागत करते हैं। मुझे लगता है कि उन्हें 4-5 लोकसभा सीटों से लड़ना चाहिए तो शायद एक जीत जाएं, क्योंकि वायनाड से तो वह हार ही रहे हैं और मेरी बहन स्मृति ईरानी इस बार उन्हें अमेठी से बुरी तरह हार दिलाएंगी कि वो संसद तो दूर जनता के बीच भी जाने लायक नहीं रहेंगे।
यह भी पढ़ें : ‘मेरी मांग का सिंदूर और मंगलसूत्र खतरे में है’, धनंजय सिंह की पत्नी ने प्रधानमंत्री से लगाई ये गुहार
2019 में स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हराया था
पीयूष गोयल का बयान ऐसे समय आया, जब रायबरेली और अमेठी को लेकर कांग्रेस सीआईसी की बैठक होने वाली है। पिछले दिनों यूपी कांग्रेस ने हाईकमान को प्रस्ताव दिया था कि दोनों सीटों पर गांधी परिवार को चुनाव लड़ना चाहिए। हालांकि, अंतिम फैसला कांग्रेस सीईसी और हाईकमान को लेना है। पिछले चुनाव 2019 में भाजपा की स्मृति ईरानी ने अमेठी से राहुल गांधी को हराया था। बीजेपी ने एक बार फिर स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है।
संबंधित खबरें
जिस कंपनी के विमान में अजित पवार की मौत, उस वेंचर्स में मिली खामियां
2 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
2 days agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
2 days agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 days agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
4 days agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
4 days agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
5 days agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
5 days agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
6 days ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines