'वोट देना है तो दें, न तो पोस्टर-बैनर लगेंगे, न चाय पिलाई जाएगी', आम चुनाव से पहले नितिन गडकरी का बयान
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Nitin Gadkari No vote No Poster Banner Remark: केंद्रीय मंत्री और नागपुर से भाजपा सांसद नितिन गडकरी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अपना एजेंडा क्लियर करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में वोट के लिए न तो किसी को चाय पिलाई जाएगी, न ही कोई पोस्टर-बैनर लगाए जाएंगे। जिसे वोट देना है दे, नहीं तो कोई बात नहीं।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने महाराष्ट्र के वाशिम में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के उद्घाटन के दौरान ये बातें कही। उन्होंने पीएम मोदी के उस कथन को भी दोहराया, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि ‘न खाऊंगा, न खाने दूंगा’।
"जिनको वोट देना है वो वोट देंगे और जिनको नहीं देना है वो नहीं देंगे…न रिश्वत लूंगा, न किसी को देने दूंगा"
◆ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा @nitin_gadkari #BJPLeader | #GeneralElections pic.twitter.com/O2Ge0R2TT0
— News24 (@news24tvchannel) September 29, 2023
नितिन गडकरी ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मैंने तय किया है कि वोट अपील के लिए किसी भी तरह के पोस्टर बैनर नागपुर संसदीय क्षेत्र में नहीं लगाए जाएंगे, न ही किसी को चाय पिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि मैं ईमानदारी से एक बार फिर अपने क्षेत्र की जनता का सेवा कर सकूंगा।
"चुनाव में न कोई बैनर या पोस्टर नहीं लगाया जाएगा और न ही लोगों को चाय पिलाई जाएगी"
◆ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा @nitin_gadkari #BJPLeader | #GeneralElections pic.twitter.com/MLrWHGsbEi
— News24 (@news24tvchannel) September 29, 2023
नितिन गडकरी ने कहा कि अक्सर लोग पोस्टर-बैनर लगाकर और झूठे वादे करके चुनाव जीत जाते हैं, लेकिन मैं इस तरह की किसी भी रणनीति में भरोसा नहीं करता। उन्होंने कहा कि एक बार मैंने चुनाव में मतदाताओं को मटन खिलाया था, लेकिन उस चुनाव में मुझे हार मिली थी। नितिन गडकरी ने कहा कि वोटर्स बहुत होशियार हो गए हैं, उनमें अपने प्रति प्यार और भरोसा जताकर चुनाव जीता जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: