Pratibha Pawar: एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की पत्नी अस्पताल में भर्ती, होगी हाथ की सर्जरी

NCP, Sharad Pawar, Pratibha Pawar, Breach Candy hospital, Mumbai

Sharad Pawar's Wife Pratibha Pawar

Mumbai: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार की पत्नी प्रतिभा पवार को शुक्रवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक, एनसीपी प्रमुख की पत्नी को हाथ की सर्जरी के सिलसिले में अस्पताल ले जाया गया था। इस बीच उनके पति और बेटी सुप्रिया सुले भी अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन

शरद पवार और प्रतिभा की शादी 1967 में हुई थी। वह एनसीपी में काकी उपनाम से मशहूर हैं। उन्हें कार्यकर्ता एक अभिभावक के रूप में मानते हैं, हालांकि वह राजनीति में कभी सक्रिय नहीं रहीं। सुप्रिया सुले इनकी बेटी हैं, जो बारामती से सांसद हैं। अस्पताल में सुप्रिया सुले अपनी मां के साथ हैं। प्रतिभा पवार के पिता सदाशिव शिंदे भारतीय क्रिकेट टीम में लेग स्पिनर थे। उन्होंने 1946 से 1952 के बीच भारत के लिए सात टेस्ट मैच खेले थे।

विज्ञापन

छगन भुजबल ने स्वास्थ्य लाभ के लिए की प्रार्थना

प्रतिभा पवार की तबियत खराब होने पर अजित पवार गुट के नेता और महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि हमें बहुत दुख है कि उनकी (प्रतिभा पवार) तबीयत खराब हुई। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो जल्द से जल्द ठीक होकर अस्पताल से बाहर आएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ