शादी की खुशियां मातम में बदलीं; कार-ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Nagpur Road Accident: नागपुर में शादी से वापस लौट रही एक कार और ट्रक की भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

Nagpur Road Accident, Road Accident, Maharashtra Accident, Road Accident News, Nagpur News, Maharashtra news

Nagpur Road Accident: महाराष्ट्र के नागपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, यहां शुक्रवार की रात शादी से वापस लौट रही एक कार दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रात करीब 1.30 बजे हुआ।

विज्ञापन

मरने वाले एक ही गांव के निवासी

मिली जानकारी के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा नागपुर में काटोल के सोनखांब गांव के पास शालिमार फैक्ट्री के सामने हुआ, जहां स्कॉर्पियो और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में घायलों को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान सुधाकर रामचंद्र मानकर (42), रमेश ओंकार हेलोंडे (48), अजय दशरथ चिखले (45), विट्ठल दिगंबर थोटे (45), मयूर मोरेश्वर इंगले (26) और वैभव साहेबराव चिखले (32) के रूप में की गई है। वहीं, बताया जा रहा है कि मरने वाले सभी लोग एक ही गांव के निवासी थे।

विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ंत

इस घटना को लेकर काटोल पुलिस थाने के इंस्पेक्टर सुशांत मेश्राम ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे हुआ। इस दौरान दोनों वाहन तेज गति में आ रहे थे और आमने-सामने की टक्कर होने से कार में बैठे छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज नागपुर के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ