अब यादों में सतीश कौशिक: मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार, दोस्त अनुपम खेर के नहीं थमें आंसू

Mumbai, Satish Kaushik, Kaushik Cremated In Mumbai, Satish Kaushik Death, Satish Kaushik Passed Away

सतीश कौशिक।

विज्ञापन

Mumbai: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, लेखक और डायरेक्टर सतीश कौशिक का गुरुवार की शाम मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान दोस्त अनुपम खेर भावुक हो उठे। उनकी आंखों से आंसू थम नहीं रहे थे। जावेद अख्तर और बोनी कपूर, सलमान खान ने भी कौशिक को अंतिम नमन किया।

विज्ञापन

मुंबई में हुआ पोस्टमार्टम, कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि

बता दें कि सतीश कौशिक का बुधवार रात दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर दिल्ली से मुंबई लाया गया। जहां पोस्टमार्टम हुआ।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि हुई। उनके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं पाए गए और न ही उनके शराब पाई गई। विसरा के नमूने संरक्षित किए गए हैं।

आवास पर पहुंचीं बॉलीवुड की कई हस्तियां

दिवंगत अभिनेता के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। फरहान अख्तर, शिल्पा शेट्टी, पंकज त्रिपाठी, रणबीर कपूर, संजय कपूर, अरुणा ईरानी, अनु मलिक, अभिषेक बच्चन, ईशान खट्टर, डेविड धवन और राखी सावंत ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

सतीश कौशिक शेयर की थी होली की तस्वीरें

हार्ट अटैक से पहले सतीश कौशिक ने मुंबई में जमकर होली खेली थी। उन्होंने होली की फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटोज शेयर करते हुए सतीश ने लिखा था कि जूहू के जानकी कुटिर में जावेद अख्तर, बाबा आज्मी के साथ खूब रंगों भरी होली खेली। इस दौरान न्यूली वेड खूबसूरत कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा से भी मुलाकात हुई, सभी को हैप्पी होली।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि बुधवार को दिल्ली में एक करीबी दोस्त की होली पार्टी में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक यहां आए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सतीश चंद्र कौशिक 13 अप्रैल, 1956 को पैदा हुए थे। वे बॉलीवुड में बतौर एक्टर, डायरेक्टर, प्रॉड्यूसर, कॉमेडियन और स्क्रिप्ट राइटर काम किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ