Mumbai में स्कूली बच्चों को छोटी सी उम्र में ही मिलेगा सैन्य प्रशिक्षण, रिटायर्ड सैन्य कर्मियों की ली जाएगी मदद

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली छात्रों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। स्कूली बच्चों को छोटी सी उम्र में राज्य सरकार सैन्य प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है। बच्चों को हर तरह से तैयार करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया गया है। पढ़ें मुंबई से राहुल पांडे की रिपोर्ट।

Basic military training to be given to school students

Basic military training to be given to school students

महाराष्ट्र सरकार ने स्कूली छात्रों को लेकर बड़ा निर्णय लेने जा रही है। राज्य सरकार ने स्कूली बच्चों को छोटी उम्र में सैन्य प्रशिक्षण देने की तैयारी कर रही है। बच्चों में अनुशासन, देशभक्ति और शारीरिक फिटनेस के लिए तैयार करने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाने जा रही है। स्कूली शिक्षा मंत्री दादा भूसे ने इसकी घोषणा की है। स्कूलों में पहली कक्षा से ही बच्चों को बुनियादी सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देश के प्रति प्रेम, अनुशासन और रोजाना व्यायाम की आदतों को विकसित करना है। इस ट्रेनिंग के लिए राज्य सरकार रिटायर्ड सैन्यकर्मियों की मदद लेगी। सूत्रों के अनुसार, इस योजना को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन

सैन्य प्रशिक्षण देने में महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बनेगा

इसे अमल में लाने के लिए पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया गया है। इसके लागू होने से महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य बन सकता है जो प्राथमिक शिक्षा स्तर पर ही सैन्य प्रशिक्षण की नींव रखने जा रहा है। आने वाले समय में यह योजना एक मॉडल के रूप में अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन सकती है।

विज्ञापन

स्कूली बच्चों के परिजनों ने जताई नाराजगी

राज्य सरकार के इस कदम को लेकर स्कूली बच्चों के परिजनों ने नाराजगी भी जताई है। परिजनों के कुछ समूह ने इस कदम को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि क्या छोटी उम्र में बच्चों पर सैन्य प्रशिक्षण का दबाव डालना ठीक है या नहीं? जिस पर मंत्री का कहना है कि यह कदम किसी भी प्रकार का कठोर प्रशिक्षण नहीं है। न ही इसे थोपा जाएगा। इसके पीछे का मुख्य मकसद बच्चों का शारीरिक फिटनेस और देश प्रेम को बढ़ावा देना है। इसके लिए राज्य सरकार ढाई लाख के करीब रिटायर्ड सैन्यकर्मियों की मदद लेगी, इसके साथ-साथ समय-समय पर स्कूलों में कैंप भी लगाया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ