Mumbai News: NCP अध्यक्ष शरद पवार को मिली जान से मारने की धमकी, बिहार का रहने वाला है आरोपी
Edited By Om Pratap

Edited By Om Pratap

Mumbai News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता शरद पवार को मंगलवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के मुताबिक, शरद पवार के आवास ‘सिल्वर ओक’ पर धमकी भरे फोन कॉल आए जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली। फोन करने वाले ने उन्हें गोली मारने की धमकी दी।
फोन करने वाले आरोपी ने हिंदी में धमकी दी। पुलिस के मुताबिक फोन करने वाले की पहचान हो गई है और वह बिहार का रहने वाला है। इससे पहले भी इसी शख्स ने पवार को फोन कर धमकी दी थी। पहले उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई थी, हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया था।
कहा जा रहा है कि पुलिस धमके देने वाले शख्स को जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 506(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: