---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

लड़की ने बेइज्जत कर शादी से किया इनकार, सिरफिरे आशिक ने घर में घुसकर ब्लेड से काट दिया गला

Mumbai Man Slits Lover Throat refused marry being insulted: मुंबई में एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की का ब्लेड से गला काट दिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, लड़की ने आरोपी शख्स से शादी करने से इनकार कर दिया था।

---विज्ञापन---

Mumbai Man Slits Lover Throat refused marry being insulted: मुंबई में एक सिरफिरे आशिक ने लड़की के शादी से इनकार करने पर घर में घुसकर ब्लेड से उसका गला काट दिया। जिसके बाद उसके गले से बहुत खून बह गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह वारदात कालाचौकी इलाके में मंगलवार दोपहर को हुई थी। दरअसल, लड़की ने शख्स का अपमान कर उससे शादी करने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद आरोपी शख्स ने ब्लेड से उसका गला काट दिया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी शख्स ड्राइविंग करता है

मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मुंबई में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर 25 वर्षीय महिला का ब्लेड से गला काट दिया, क्योंकि उसने उसके विवाह प्रस्ताव को ठुकरा दिया था और उसका अपमान किया था। घटना मंगलवार दोपहर कालाचौकी इलाके में महिला के घर पर हुई। अधिकारी ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि 44 वर्षीय आरोपी ड्राइविंग का काम करता है और कालाचौकी इलाके के परशुराम नगर का निवासी है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

---विज्ञापन---

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

News24 Whatsapp Channel

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: बैग में बंद दिल्ली के फर्श बाजार में मिला लड़की का शव, पुलिस ने बॉयफ्रेंड को मुंबई से किया गिरफ्तार

एक साल से था रिलेशनशिप में

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़की अपने दो भाइयों के साथ उसी मोहल्ले में रहती थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी एक साल से महिला के साथ रिलेशनशिप में था। वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन लड़की उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी। सोमवार की रात उनके बीच कुछ बहस हुई और महिला ने कुछ लोगों के सामने उसका अपमान किया। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर को आरोपी महिला के घर में घुसा और कथित तौर पर ब्लेड से उसका गला काट दिया। मदद के लिए उसकी चीख-पुकार सुनकर कुछ पड़ोसी उसके घर पहुंचे लेकिन आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित की गई और मंगलवार रात उसे परशुराम नगर से गिरफ्तार कर लिया गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: अग्निवीर ट्रेनी लड़की ने बॉयफ्रेंड से कहा था- मैं खुद को खत्म कर लूंगी, कमरा खोलकर देखा तो मिला शव

First published on: Nov 29, 2023 02:31 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola