---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

आठ साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की लग गई ‘लॉटरी’

अंकुश, मुंबई: कांदिवली पुलिस के हत्थे एक ऐसी लॉटरी लगी है, जिसका इंतजार पुलिस की टीम 2015 से कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 6 नवम्बर 2015 को दीपक कदम नाम के एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर […]

---विज्ञापन---

अंकुश, मुंबई: कांदिवली पुलिस के हत्थे एक ऐसी लॉटरी लगी है, जिसका इंतजार पुलिस की टीम 2015 से कर रही थी। पुलिस ने बताया कि 6 नवम्बर 2015 को दीपक कदम नाम के एक व्यक्ति की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद तीनों आरोपियों को पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी को कोर्ट से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। करीब आठ साल से वह फरार चल रहा था। वह अपनी पहचान बदलकर मुंबई से सटे विरार में रह रहा था।

लॉटरी लगाने के लिए जा रहा था कांदिवली

कांदिवली पुलिस को पता चला कि 7 साल से फरार आरोपी SRA की लॉटरी लगाने के लिए कांदिवली में आने वाला है। इस बारे में खबर मिलते ही कांदिवली पुलिस ने ट्रैप लगा दिया। जैसे ही आरोपी आया उसे दबोच लिया गया। इस तरह आरोपी की लॉटरी लगने से पहले ही पुलिस की लॉटरी लग गई। पकड़े गए आरोपी का नाम अजय कुराडे है। आरोपी विरार में नया नाम अलियास बताकर रह रहा था।

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2023 09:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola