वो ब्लेड मारता रहा, भीड़ देखती रही, मुंबई में 30 सेकंड में प्रेमिका का कत्ल, Video Viral

Mumbai Crime News: मुंबई में बीच सड़क पर एक प्रेमी ने लोहे का ब्लेड मार-मारकर प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी युवती पर वार करता रहा, भीड़ देखती रही। युवती को बचाने के लिए सिर्फ एक आदमी आगे आया, जिसे आरोपी ने डरा दिया। हत्या की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

mumbai murder

बीच सड़क पर लड़की की हत्या।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की बीच सड़क पर हत्या कर दी। वसई इलाके में वारदात का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी ने सुबह साढ़े 8 बजे वसई के ईस्ट चिंचपाड़ा इलाके में हत्या को अंजाम दिया। जिस लड़की का मर्डर हुआ, उसका नाम आरती यादव बताया जा रहा है। 20 साल की लड़की को उसके ही बॉयफ्रेंड रोहित यादव ने मौत के घाट उतार दिया। सड़क पर लगे सीसीटीवी में हत्या की पूरी वारदात कैद हो गई है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

लड़की को बचाने सिर्फ एक आदमी आया आगे 

एक मिनट के वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी एकदम आता है और युवती को ब्लेड मारता है। युवती गिर जाती है, आरोपी ताबड़तोड़ वार करने लगता है। लोगों की भीड़ मूकदर्शक बनी रहती है। सिर्फ एक आदमी आरोपी को रोकने का प्रयास करता है, जिसे आरोपी डरा देता है। इसके बाद युवती पर फिर से वार पर वार करता है, जब तक वह मर नहीं जाती। सिर्फ 30 सेकंड में ही उसका काम तमाम करने के बाद आरोपी वहीं खड़ा रहता है। सड़क पर चहल-पहल होने के बाद भी भीड़ ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया।

वालीव पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने मौके का मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। आरोपी लड़का और लड़की दोनों पड़ोसी हैं, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ दिन से लड़की प्रेमी से बात नहीं कर रही थी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके कारण बातचीत बंद हो गई थी। मंगलवार सुबह प्रेमी ने बेरहमी से प्रेमिका की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ