नशे में धुत ड्राइवर ने 17 लोग कुचले, 2 की मौत और 4 बच्चों समेत 15 घायल, जानें नागपुर में कैसे हुआ हादसा?

Nagpur Car Crushed People: शराब के नशे में धुत्त 6 युवकों ने कार से फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है और 15 लोगों को गंभीर चोटें लगी हैं। आइए जानते हैं कि हादसा कब और कैसे हुआ?

Hit And Run Case Nagpur Road Accident

फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचलने के बाद आरोपी फरार हो गए।

विज्ञापन

Nagpur Hit And Run Case: महाराष्ट्र में हिट एंड रन का एक और केस सामने आया है। पुणे में हिट एंड रन केस में 2 लोगों की मौत हुई थी। अब नागपुर में हिट एंड रन का केस सामने आया है। इस हादसे में भी 2 लोगों की मौत हुई है। 6 दोस्त शराब के नशे में थे। उन्होंने पहले सड़क पर खड़ी सेडान कार को अपनी हुंडई वर्ना कार से जोरदार टक्कर मारी, जिससे टायर पंक्चर हो गया, लेकिन विवाद से बचने के लिए उन्होंने कार बैक की और फुटपाथ पर सो रहे 17 लोगों को कुचल दिया।

2 लोगों की मौके पर मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पुलिस ने CCTV फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त की। कार का नंबर ट्रेस करके उसके मालिक सौरभ कडुकर तक पहुंची। उनकी निशानदेही पर कार सवार 6 युवकों को गिरफ्तार कर लिया और कार भी जब्त कर ली है। कोर्ट ने छहों आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जबकि पुलिस ने 5 दिन का रिमांड मांगा था। कार मालिक सौरभ पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है, क्योंकि वह कार में मौजूद नहीं था।

विज्ञापन

मृतक और घायल राजस्थान की बगड़िया जनजाति के

नागपुर के वाथोडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक विजय दिघे ने हादसे की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि हादसा रविवार रात दिघोरी टोल के पास हुआ। आरोपियों की पहचान फायर इंजीनियर भूषण लांजेवार और उसके दोस्तों वंश जादे, सन्मय पात्रिकर, अथर्व वनायत, अथर्व मोगरे और हृषिकेश चौबे के रूप में हुई। भूषण कार ड्राइव कर रहा था। छहों के खिलाफ IPC की धारा 304B (गैर इरादतन हत्या) और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

मृतकों की पहचान 42 वर्षीय कांतिबाई बगड़िया और 30 वर्षीय सीताराम बगड़िया के रूप में हुई है। घायलों में सीताराम की पत्नी कविता और उनकी बेटियां 4 वर्षीय हसीना और 2 वर्षीय सकीना शामिल हैं। अन्य घायलों में 10 वर्षीय भुस्या, 32 वर्षीय कविता, 22 वर्षीय परसनबाई, 18 वर्षीय परबाई, 8 वर्षीय बलकू, 16 वर्षीय गोलू और 32 वर्षीय हनुमान शामिल है। मृतक राजस्थान के बगड़िया जनजाति के थे और मेहनत मजदूरी करने के लिए मुंबई आए थे।

विज्ञापन

2 पुलिस वालों को भी किया था कुचलने का प्रयास

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अपने पति को खोने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह बच्चे को सुला रही थी। इस बीच एक कार तेज रफ्तार से आई और खड़ी कार में टक्कर मार दी। अचानक कार पीछे हुई और फुटपाथ पर चढ़ गई। इससे पहले कि वह कुछ कर पाती, कार ने उसके पति को कुचल दिया। ड्राइवर ने कार को आगे-पीछे करते हुए सभी को कुचल दिया। वह चिल्लाई तो कुछ लोग उठकर भाग गए, लेकिन बाकी कुचले गए।

विज्ञापन

भागने के चक्कर में कार भी पलट गई। जांच में सामने आया है कि 2 पुलिस वाले हुंडई वर्ना कार का पीछा कर रहे थे, जिन्हें युवकों ने कुचलने की कोशिश की थी। हादसे की जानकारी मिलते ही वे पुलिस वाले भी हादसास्थल पर पहुंचे। आरोपी रविवार का दिन होने के कारण घूमने निकले थे। रात को हुडकेश्वर में एक ढाबे पर शराब पीकर एक दोस्त का जन्मदिन मना रहे थे। छुट्टी मनाने के लिए उन्होंने दोस्त सौरभ से कार उधार ली थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ