Mumbai में 24 मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लगी, 135 लोग रेस्क्यू किए गए
Mumbai Building Broke Massive Fire: मुंबई की 24 मंजिली बिल्डिंग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह-सुबह तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Mumbai Building Broke Massive Fire: मुंबई के भायखला इलाके में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक महाडा कॉलोनी की ग्राउंड प्लस 24 मंजिली बिल्डिंग में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सुबह- सुबह इसकी की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। जानकारी के अनुसार, जब आग लगी उस वक्त बिल्डिंग में करीब 135 लोग मौजूद थे। हालांकि जैसे ही खबर लोगों को लगी तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर अपनी टीम के साथ दमकल विभाग और पुलिस पहुंची।
Mumbai: Fire breaks out in Byculla building, 135 people rescued
Read @ANI Story | https://t.co/2j7oWOIAzE#Mumbaifire pic.twitter.com/hwT3iK92Dq
— ANI Digital (@ani_digital) November 23, 2023
घटनास्थल पर पहुंचे ही दमकल विभाग और पुलिस अपने काम में जुट गई। फायर ब्रिगेड ने बिल्डिंग के अलग-अलग मंजिलों से 135 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मुंबई दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हादसे में अभ तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जैसे विभाग को आग लगने की सूचना मिली दमकल की 5 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई और आग पर काबू पा लिया गया।
मुंबई दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, बिल्डिंग में आग पहली मंजिल से लेकर 24वीं मंजिल तक इलेक्ट्रिक मीटर केबिन, इलेक्ट्रिक केबल, इलेक्ट्रिक वायरिंग, इलेक्ट्रिक इंस्टॉलेशन, कचरा डक्ट में कचरा, इलेक्ट्रिक डक्ट में स्क्रैप सामग्री, और अपशिष्ट सामग्री आदि तक ही सिमटी हुई थी।
कुछ दिनों पहले ही मुंबई के करीब ठाणे में एक धागे के गोदाम में भीषण आग लग गई थी। आग लगने के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। जिसके बाद तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचित किया गया। आग की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: