मुंबई में दिवाली पर पटाखे फोड़ना पड़ा भारी, अब तक 784 लोगों पर FIR दर्ज

Mumbai Air Pollution: पुलिस स्टेशनों में कुल 784 मामले दर्ज किए गए हैं, और 806 लोगों पर कारवाई हुई है। इनमें से 734 के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। साथ ही इस कार्यवाही आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

Mumbai Pollution, Diwali, Pollution, AQI, Firecrackers, Mumbai News, FIR, Pollution News, High Court, Mumbai Air Pollution

Mumbai Air Pollution: पिछले कुछ दिनों से मुंबई में हवा का स्तर लगातार खराब होता जा रहा है। इसके अलावा दिवाली के दौरान पटाखे फोड़ने का चलन बढ़ने से हवा की गुणवत्ता अब और भी खराब हो गई है। इस बीच दिवाली के दौरान पटाखों के कारण मुंबई महानगरीय क्षेत्र में वायु प्रदूषण बढ़ने की आशंका के मद्देनजर, उच्च न्यायालय सुमोटो जनहित याचिका क्रमांक 03/2023 के अतंर्गत याचिका दायर की गई थी और इस याचिका की सुनवाई के दौरान 10 नवंबर को उच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश में हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

Press Noteलगातार हो रही कार्यवाही

इस दौरान उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देश को गंभीरता से लेते हुए। पुलिस आयुक्त, बीएमसी, विशेष पुलिस आयुक्त, बीएमसी मुंबई के द्वारा सभी पुलिस स्टेशनों में संयुक्त पुलिस आयुक्त की देख-रेख में उच्च न्यायालय के उपरोक्त निर्देशों के अनुरूप लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान 10/11/2023 से 12/11/2023 के बीच बीएमसी के सभी पुलिस स्टेशनों में कुल 784 मामले दर्ज किए गए हैं, और 806 लोगों पर कारवाई हुई है। इनमें से 734 के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की गई है। साथ ही इस कार्यवाही आगे भी जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

जमकर फोड़े गए पटाखे

बता दें कि लक्ष्मी पूजा के दिन मुंबई समेत आसपास के शहरों में जमकर आतिशबाजी की गई। हालांकि, पटाखों की मात्रा अपेक्षाकृत कम है। पटाखे फोड़ने का समय रात 8 से 10 बजे तक तय था, लेकिन देखा गया कि शाम से ही पटाखे फोड़े जाने शुरू हो गए और आधी रात के बाद भी कई जगहों पर आतिशबाजी चल रही थी और अब इसका असर मुंबई की हवा पर पड़ता नजर आ रहा है। वहीं, मुंबई सहित उपनगरों में आतिशबाजी की वजह से प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के कारण मुंबई में वायु गुणवत्ता कुछ नियंत्रण में थी लेकिन, लोगों द्वारा की गई जमकर आतिशबाजी से वायु गुणवत्ता भी काफी खराब हो चुकी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ