Maharashtra Politics: एक और सांसद ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ा, एकनाथ शिंदे के खेमे में हुए शामिल

Maharashtra politics
विज्ञापन

Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना- उद्धव बालासाहेब ठाकरे को एक और झटका लगा है। इस कैंप में शामिल रहे सांसद गजानन कीर्तिकर ने उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ दिया है। गजानन कीर्तिकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट (बालासाहेबंची शिवसेना) में शामिल हो गए।

मुंबई में एक कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और कई अन्य शिवसेना नेताओं की उपस्थिति में गजानन शिंदे खेमे में शामिल हुए। इसके बाद, ठाकरे खेमे ने एक विज्ञप्ति जारी की जिसमें कहा गया कि कीर्तिकर को पार्टी से निकाल दिया गया है। बता दें कि कीर्तिकर शिंदे गुट में शामिल होने वाले 13 वें सांसद हैं।

Advertisment

बता दें कि मुंबई में लोकसभा की छह सीटें हैं, जिनमें से तीन बीजेपी और तीन शिवसेना के पास है। मुंबई में शिवसेना के तीन सांसदों में से दो पहले ही शिंदे खेमे में शामिल हो चुके हैं। शिवसेना के लोकसभा सांसद अरविंद सावंत आज भी ठाकरे के खेमे से जुड़े हुए हैं।

लगातार शिंदे के साथ संपर्क में थे कीर्तिकर

कीर्तिकर नियमित रूप से एकनाथ शिंदे के संपर्क में रहते थे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने के बाद एकनाथ शिंदे गजानन कीर्तिकर के घर भी गए थे। कीर्तिकर गणेशोत्सव के दौरान शिंदे के सरकारी आवास ‘वर्षा’ गए थे।

विज्ञापन

शिवसेना के 55 में से 40 विधायकों और लोकसभा में उसके 18 में से 12 सदस्यों के समर्थन का दावा करते हुए एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी थी, जिसके बाद जून में पार्टी दो गुटों में बंट गई। शिवसेना-एनसीपी-कांग्रेस गठबंधन की सरकार का नेतृत्व कर रहे उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद भाजपा के समर्थन से एकनाथ शिंदे राज्य के मुख्यमंत्री बने थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ