---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

मुंबई में समुद्र में उठेंगी 5 मीटर ऊंची लहरें, भारी बारिश और हाईटाइड की चेतावनी, जानें कैसे हैं ताजा हालात?

Mumbai Weather Latest Update: मुंबई में बारिश से जलभराव के हालात हैं। मौसम विभाग ने भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी करके लोगों को चेतावनी दी है। हाई टाइट का अलर्ट भी जारी हुआ है। आइए जानते हैं कि देश की आर्थिक राजधानी के हालात कैसे हैं?

---विज्ञापन---

Mumbai Weather Forecast IMD Alert: मानसून के बादल महाराष्ट्र में जमकर बरस रहे हैं। पिछले 3 दिन से मुंबई दरिया बना हुआ है। सड़कें और रेलवे ट्रैक तालाब बन गए हैं। हालांकि मंगलवार की सुबह मुंबई वासियों के लिए राहत भरी रही। बारिश रुकी और जलभराव कम हुआ। लोकल ट्रेन सर्विस बहाल हो गई, लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की चेतावनी ने अभी भी महाराष्ट्र वासियों को डराया हुआ है।

मौसम विभाग ने 12 जुलाई तक महाराष्ट्र में भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया हुआ है। बीते दिन से हाई टाइड की चेतावनी है। अलर्ट के अनुसार, समुद्र में ज्वार भाटा आ सकता है, जिससे करीब 5 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए BMC ने लोगों को घरों के अंदर रहने की चेतावनी दी है। साथ ही मछुआरों और टूरिस्टों को समुद्र के आस-पास न जाने को कहा है। BMC मुंबई में हालातों पर नजर बनाए हुए है।

---विज्ञापन---

 

आज 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, महाराष्ट्र में 12 जुलाई तक भारी बारिश होने का अनुमान है। 6 जिलों मुंबई, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा में अच्छी बारिश होने की चेतावनी है। अगले 24 घंटों के लिए अलग से अलर्ट है, जिसके मुताबिक मुंबई शहर में भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार रात को एक बजे से सुबह 7 बजे तक मुंबई में 7 घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश हुई, जिसने पूरे मुंबई को तालाब बना दिया।

---विज्ञापन---

हाई टाइड को लेकर अलग से चेतावनी

मौसम विभाग ने मानसूनी परिस्थितियों को देखते हुए मुंबई के पास समुद्र में ज्वार भाटा आने का अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि समुद्र में हाई टाइड आ सकता है। करीब 5 मीटर ऊंची समुद्र लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए BMC ने लोगों, टूरिस्टों और मछुआरों को समुद्र से दूर रहने को कहा है। दिन में ही नहीं, रात में भी ऊंची लहरें देखने को मिल सकती हैं। रविवार को लो टाइड था, लेकिन सोमवार को हाई टाइड के आसार दिखे।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

बारिश से सुविधाओं पर क्या असर पड़ा?

पिछले 3 दिन में मुंबई में हो रही बारिश से हालात काफी खराब रहे। सड़कें और रेलवे ट्रैक पर 2 से 3 फीट पानी खड़ा था। इससे जहां बसों और टैक्सियों के पहिए थम गए। वहीं लोकल ट्रेन सर्विस भी सस्पेंड करनी पड़ी, जो आज बहाल हुई। आगे भी भारी बारिश होने का अलर्ट देखते हुए मुंबई यूनिवर्सिटी में एग्जाम टाल दिए गए हैं। स्कूल-कॉलेज बंद हैं। पुणे, रायगढ़, नवी मुंबई में भी स्कूलों की छुट्टी है।

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

First published on: Jul 09, 2024 09:36 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं एमफिल कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम, फीचर आदि टॉपिक कवर करती हूं। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola