पुणे में भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक की टक्कर से बिछ गई 8 लाशें

Mumbai News: महाराष्ट्र के पुणे में बुधवार रात पुणे के जेजुरी मोरगांव रोड पर तेज रफ्तार कार और पिकअक ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना में सात पुरुषों और एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत चार अन्य घायल भी हुए हैं।

Mumbai News, Pune News, Pune Road Accident, Latest News, Pune Police, मुंबई खबर, पुणे खबर, पुणे सड़क दुर्घटना, ताजा खबर, पुणे पुलिस

पुणे में भीषण सड़क हादसा

Mumbai News: महाराष्ट्र के पुणे से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बुधवार रात पुणे के जेजुरी मोरगांव रोड पर तेज रफ्तार कार और पिकअक ट्रक में टक्कर हो गई। इस घटना में करीब 8 लोगों की मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

खड़े ट्रक में कार ने मारी टक्कर

पुणे पुलिस के मुताबिक, घटना के समय श्रीराम ढाबा के सामने पिकअप ट्रक से सामान उतारा जा रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस घटना में ट्रक से सामान उतार रहे कर्मचारी, स्थानीय होटल मालिक कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना इतनी भीषण सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन

क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को हटवाया

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया था, जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। बाद में क्रेन बुलाकर, कार और पिकअप को रास्ते से हटाया गया। इस घटना में सात पुरुषों और एक महिला समेत आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत चार अन्य घायल भी हुए हैं।

विज्ञापन

पुणे में दूसरा बड़ा हादसा

पुणे में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 15 जून को मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से 4 लोगों की मौत की खबर सामने आई थी और 18 लोग घायल हो गए थे। जबकि 38 लोगों को बचाया गया था। स्थानीय पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ