किन्नर के लिबास में आया आरोपी, नजर उतारने के बहाने फ्लैट में घुसा; महिला से यौन शोषण का आरोप

मुंबई के पवई में एक व्यक्ति ने किन्नर के वेश में एक महिला के फ्लैट में घुसकर कथित तौर पर उसका यौन शोषण किया. मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी 18 अगस्त को दोपहर में करीब 12:20 बजे महिला के फ्लैट में घुसा और नजर उतारने का बहाना बनाया और फिर बेडरूम में महिला के साथ जबरदस्ती की.

crime.jpg_19f122

किन्नर बनकर घर में घुसा शख्स, अकेली महिला के साथ किया घिनौना काम (फोटो सोर्स- AI/News24)

मुंबई के पवई इलाके में किन्नर के लिबास में आए एक व्यक्ति पर नजर उतारने के बहाने फ्लैट में घुसकर महिला से कथित तौर पर यौन शोषण करने का आरोप लगा है. शिकायत मिलने के बाद पवई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय जानकारी के आधार पर सिर्फ चार घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, 18 अगस्त को दोपहर करीब 12:20 बजे महिला अपने फ्लैट में मौजूद थीं. इसी दौरान किन्नर के लिबास में एक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और नजर उतारने की बात कहकर फ्लैट के अंदर दाखिल हो गया. आरोप है कि वह महिला के बेडरूम तक पहुंच गया और उनके साथ जबरदस्ती नजदीकी बढ़ाने की कोशिश की.

विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी ने उन्हें डराया-धमकाया और उनकी इच्छा के खिलाफ अश्लील हरकत करते हुए उनका यौन शोषण किया. घटना के बाद महिला ने पवई पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद आरोपी साड़ी पहनकर ऑटो रिक्शा से वहां से फरार हुआ था. तकनीकी जांच और पुलिस की टीम द्वारा जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी की लोकेशन ठाणे के कलवा इलाके में मिली.

विज्ञापन

इसके बाद पवई पुलिस की टीम ने कलवा की एक झोपड़पट्टी में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया. पूछताछ में उसकी पहचान अनिल शेषराव शिंदे (28) के तौर पर हुई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी वास्तविक रूप से किन्नर नहीं है, बल्कि भीख मांगने के लिए किन्नर का लिबास और बहुरूपिया रूप धारण करता था. आरोपी को 19 अगस्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है. मामले की आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ