'अगले जन्म में डॉक्टर जरूर बनूंगा', खुदकुशी से पहले 19 साल के NEET छात्र के आखिरी शब्द

Maharashtra News: नीट एग्जाम की तैयारी करने वाले एक छात्र की सुसाइड की खबर सामने आई है. सूरज सुभाष शिंदे नाम के इस स्टूडेंट की उम्र 19 साल थी, उनसे आत्महत्या से पहले अपने माता-पिता से वादा किया कि अगले जन्म में वो जरूर डॉक्टर बनेगा.

Suraj Subhash Shinde

NEET अभ्यर्थी ने की खुदकुशी (Photo-X)

19 Year Old NEET Aspirant Died By Suicide: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले के वैजापुर तालुका के खंडाला गांव में NEET मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे 19 साल के एक स्टूडेंट की लाश उसके घर पर मिली. छात्र की पहचान सूरज सुभाष शिंदे के तौर पर हुई है. शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि पढ़ाई का दबाव और भविष्य की चिंताएं इस संदिग्ध खुशकुशी की वजह हो सकती हैं. हालांकि, असल हालात का अभी पता नहीं चल पाया है.

विज्ञापन

माता-पिता के लिए इमोशनल नोट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सूरज अपने घर की ऊपरी मंजिल के एक कमरे में नीट एग्जाम की तैयारी कर रहा था, जैसा कि वो रोज करता था. बताया जा रहा है कि उसकी मौत के बाद परिवार को 2 लाइन का एक भावुक मैसेज मिला. इसमें उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी और उम्मीद जताई कि वो अगले जन्म में डॉक्टर बनने का उनका सपना पूरा करेगा. इस घटना ने एक बार फिर उन स्टूडेंट्स पर पड़ने वाले भारी दबाव को सामने लाया है जो बहुत मुश्किल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं.

विज्ञापन

NEET विवाद और परीक्षा में सुधार

क्वेश्चन पेपर लीक और गड़बड़ियों के आरोपों के बाद NEET-UG की जाँच हो रही है. इस विवाद के कारण बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए और परीक्षा प्रणाली में बदलाव की माँग फिर से उठी. शिक्षा मंत्रालय ने परीक्षा प्रक्रिया, डेटा सुरक्षा और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के कामकाज में सुधार के सुझाव देने के लिए राधाकृष्णन समिति का गठन किया था.

सरकार ने कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए जरूरी स्ट्रक्चरल चेंजेज की जांच करने के लिए इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणि की अगुवाई में एक हाई-लेवल टास्क फोर्स बनाने का भी ऐलान किया. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात पर जोर दिया है कि एनटीए के पास परीक्षाएं ठीक से आयोजित करने के लिए प्रोपर इंफ्रास्ट्रक्चर, स्टाफ और तकनीकी क्षमताएं होनी चाहिए. सीबीआई NEET-UG पेपर लीक से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ