पिछले कुछ हफ्तों से महाराष्ट्र की राजनीति में चर्चा का केंद्र बने विधान परिषद चुनावों की मतगणना आज होने जा रही है. राज्य की 17 सीटों के लिए हुए इस चुनाव में 6 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं, जबकि शेष 11 सीटों के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे.
कागजों पर मजबूत दिख रही महायुति के सामने विपक्ष से ज्यादा चुनौती बागी उम्मीदवारों की वजह से खड़ी हुई थी. हालांकि महायुति बगावत को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफल रही है, लेकिन अंतिम परिणामों पर सभी राजनीतिक दलों और राजनीतिक विश्लेषकों की नजरें टिकी हुई हैं. आज यह साफ हो जाएगा कि मतदाताओं ने किसे अपना समर्थन दिया है.
6 सीटों पर निर्विरोध हुआ चुनाव
ठाणे – रविंद्र फाटक (शिवसेना)
यवतमाल – दुष्यंत चतुर्वेदी (शिवसेना)
रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग – अनिकेत तटकरे (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – अजित पवार गुट)
पुणे – विक्रम काकड़े (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी)
वर्धा-गडचिरौली-चंद्रपुर – अरुण लखानी (भाजपा)
अहिल्यानगर – प्राजक्त तनपुरे (भाजपा)
इन 11 सीटों पर घोषित होंगे नतीजे
01- सोलापुर
राजेंद्र राऊत (भाजपा)
वसंतराव देशमुख (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरद पवार गुट)
02- जलगांव
नंदकिशोर महाजन (भाजपा)
शरद तायडे (शिवसेना – उद्धव ठाकरे गुट)
रेश्मा काळे (शिवसेना – शिंदे गुट की बागी उम्मीदवार)
03- सांगली सतारा
धैर्यशील कदम (भाजपा)
अभयसिंह जगताप (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरद पवार गुट)
किशोर धुमाळ (निर्दलीय)
04- नांदेड़
अमर राजूरकर (भाजपा)
रामदास पाटील (कांग्रेस)
05- नागपुर उप चुनाव
डॉ. राजीव पोतदार (भाजपा)
अतुल लोंढे (कांग्रेस)
06- भंडारा गोंदिया
नरेश ईश्वरकर (कांग्रेस समर्थित)
अविनाश ब्राह्मणकर (भाजपा)
07- नाशिक
गोकुल गीते (निर्दलीय)
नरेंद्र दराडे (शिवसेना)
08- अमरावती
हर्षदीप देशमुख (कांग्रेस)
प्रवीण पोटे (भाजपा)
निलेश विश्वकर्मा (वंचित बहुजन आघाड़ी)
09- धाराशिव-लातूर – बीड
बसवराज पाटील (भाजपा)
महेश देशमुख (कांग्रेस)
10- परभणी हिंगोली
सईद खान (शिवसेना)
डॉ. विवेक नावंदर (शिवसेना – उद्धव ठाकरे गुट)
सुशील देशमुख (निर्दलीय)
11- संभाजीनगर बीड
सुहास शिरसाट (भाजपा)
गणेश लोखंडे (शिवसेना – उद्धव ठाकरे गुट)
मतदान प्रतिशत
इन चुनावों में कई क्षेत्रों में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया, जिससे मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है.
नाशिक 100%
भंडारा-गोंदिया 100%
सांगली-सातारा 99.89%
परभणी-हिंगोली 99.78%
सोलापुर 99.68%
धाराशिव-लातूर-बीड 99.49%
संभाजीनगर-जालना 98.90%
नागपुर 98.44%
जळगांव 97.78%
अमरावती 94.68%
सभी निगाहें नतीजों पर
महाराष्ट्र विधान परिषद की इन सीटों के परिणाम न केवल महायुति और महाविकास आघाड़ी की राजनीतिक ताकत का आकलन करेंगे, बल्कि आगामी स्थानीय निकाय और विधानसभा राजनीति की दिशा भी तय कर सकते हैं. खासतौर पर उन सीटों पर नजर रहेगी जहां बागी उम्मीदवारों ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है. आज होने वाली मतगणना के साथ यह स्पष्ट हो जाएगा कि महाराष्ट्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किस राजनीतिक दल और उम्मीदवार पर भरोसा जताया है. राजनीतिक गलियारों में इस चुनाव के नतीजों को आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.









