Ladki Bahin Yojana पर महाराष्ट्र CM का बड़ा ऐलान, लाखों बहनों को राहत देगा ये फैसला

Devendra Fadnavis on Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में लड़की बहिन योजना कभी भी बंद नहीं होगी। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कुछ महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए और भी कदम उठाएगी।

Ladki Bahin Yojana Maharashtra

Ladki Bahin Yojana Maharashtra

विज्ञापन

Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को कहा कि लड़की बहिन योजना कभी बंद नहीं होगी। जीवची मुंबई श्रमिकाची आनंदवारी पहल के तहत यवतमाल जिले के घांटजी क्षेत्र की 20 महिलाओं ने मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में सीएम फडणवीस से मुलाकात की। ये सभी महिलाएं घरेलू सहायिका के तौर पर काम करती है।

महिलाओं ने मुलाकात के दौरान सीएम फडणवीस के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लड़की बहिन योजना हमारे लिए वित्तीय सहायता नहीं है, बल्कि यह हमारे जीवन का आधार है। एक बुजुर्ग महिला ने कहा कि बर्तन धोने से मिलने वाले 500 रुपये से परिवार चलाना मुश्किल था। लड़की बहिन योजना से हमें बहुत मदद मिली है। इस दौरान सीएम ने कहा कि लड़की बहिन योजना कभी भी बंद नहीं होगी। मैं महिलाओं को और अधिक सहायता कैसे मिले, इसके लिए काम कर रहा हूं।

Advertisment

बुजुर्ग महिलाओं को इस योजना से मिलेगा लाभ

एक अन्य महिला ने बताया कि हमने कभी हवाई जहाज नहीं देखा था। अब हम भी उसमें यात्रा कर चुके हैं। पिछले दो दिनों से हमें ऐसा लग रहा है कि जैसे हम स्वर्ग में आ चुके हैं। बैठक ने दौरान महिलाओं ने कहा कि हमें 10 हजार रुपये का वार्षिक मानदेय दिया जाए। सीएम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इस पर विस्तार से चर्चा करेंगे। बयान में कहा गया कि कुछ बुजुर्ग महिलाएं जो लड़की बहिन योजना के लिए पात्र नहीं हैं उन्हें निराधार योजना के तहत सहायता दी जाएगी।

जुलाई 2024 में शुरू हुई थी योजना

इस कार्यक्रम का आयोजन रसिक श्रय संगठन द्वारा किया गया। सीएम ने महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाले संगठन को बधाई दी। उन्होंने गरीबों के जीवन में सुधार लाने के लिए सरकार के सकंल्प से अवगत कराया। बता दें कि शिंदे सरकार ने पिछले साल 2024-25 के बजट में 21 से 60 साल आयु वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपये हर महीना देने का ऐलान किया था। इसके बाद सरकार ने जुलाई 2024 से इस योजना की शुरुआत की थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ