Maharashtra: युवक ने तीन महिलाओं पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत, 2 की हालत नाजुक; जानें मामला

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ने तीन महिलाओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौत हो गई।

Maharashtra crime news

Buldhana Crime News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के खामगांव कस्बे में मंगलवार आधी रात को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली तीन महिलाओं पर कोयते से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनको इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवक गोलू चरण सारसर का महिलाओं से पुराना विवाद था। आरोपी ने रात 11 बजे शंकर नगर इलाके में तीनों पर अटैक कर दिया। हमले में घायल संध्या घाटे (45) की अकोला में इलाज के दौरान मौत हो गई। मनोरमा घाटे और हर्षा घाटे गंभीर रूप से घायल हैं और उनका उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों परिवारों में किसी बात को लेकर रात को फिर से कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई में भी मर्डर का मामला सामने आया था। यहां दो बाइक सवारों ने एक व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को अरेस्ट किया था। मृतक की पहचान 45 साल के शिवकुमार रोशनलाल शर्मा के तौर पर हुई थी, जो वाशी का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि मृतक 2 फरवरी को गाड़ी से बेलपाड़ा-उत्सव चौक रोड पर जा रहा था। मोटरसाइकिल सवारों की उससे टक्कर हो गई थी। इसके बाद गुस्साए आरोपियों ने शर्मा की गाड़ी रोकी और मारपीट शुरू कर दी थी। सिर में हेलमेट लगने से शर्मा की मौत हो गई थी। पुलिस ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) के रहने वाले मोहम्मद रेहान अंसारी (22) को अरेस्ट किया था।

विज्ञापन

नागपुर में हुआ था डबल मर्डर

महाराष्ट्र के नागपुर में भी पिछले साल 26 दिसंबर को डबल मर्डर का मामला सामने आया था। इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले एक छात्र ने अपने माता-पिता को ही मौत के घाट उतार दिया था। पढ़ाई करने के लिए माता-पिता उसे टोकते थे। कपिल नगर इलाके में आरोपी उत्कर्ष ढकोले (25) ने दोनों का मर्डर किया था। अगले दिन दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को वारदात का पता लगा था।

विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने सच कबूल कर लिया था। मृतकों की पहचान लीलाधर ढकोले (55) और उसकी 50 वर्षीय पत्नी अरुणा के तौर पर हुई थी। आरोपी के अनुसार उसने पहले मां का गला घोंटकर मर्डर किया। बाद में पिता के घर लौटने पर चाकू से हमला किया था। पिता की मौके पर मौत हो गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ