---विज्ञापन---

मुंबई angle-right

Maharashtra: तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर होटल में घुसा, 10 लोगों की मौत, 28 लोग घायल

Maharashtra Container Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मुंबई-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। होटल में घुसने से पहले कंटेनर ने कई अन्य गाड़ियों को भी […]

---विज्ञापन---

Maharashtra Container Accident: महाराष्ट्र के धुले जिले में मंगलवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां मुंबई-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। होटल में घुसने से पहले कंटेनर ने कई अन्य गाड़ियों को भी टक्कर मारी जिसमें सवार लोग घायल हुए हैं। घायल में से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह 10.30 बजे धुले में मुंबई-आगरा हाईवे पर पलासनेर गांव के पास घटना हुई। तेज रफ्तार 14 पहिया कंटेनर ब्रेक फेल होने के कारण सीधे होटल में जा घुसा। हादसे की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

---विज्ञापन---

ढलान पर ब्रेक फेल होने की आशंका

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य की सीमा पर सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला के पास बड़ी ढलान है। मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र की ओर आ रहे इस कंटेनर का ब्रेक इसी ढलान पर फेल हो गया। इसके बाद कंटेनर सीधे पलासनेर गांव के पास होटल में घुस गया।

First published on: Jul 04, 2023 02:36 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola