डकैतों को देख काम आई बेटी की चतुराई, न रोई-न चिल्लाई, मां-बाप की जान बचाई

Maharashtra Brave Girl Saved Her Parents: पुलिस ने लड़की की मदद से 4 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

image - 2023-10-21T203258.250

Maharashtra Brave Girl Saved Her Parents: महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक लड़की की बहादुरी की हर तरफ तारीफ हो रही हैं। इस बहादूर लड़की ने अपने घर में आए डकैतों से अपने मां-बाप को बचाया और एक नई मिशाल कायम की है। ये मामला नंदुरबार जिले के नवापुर तालुका के विसारवाड़ी का है। पुलिस ने लड़की की मदद से 4 हथियारबंद लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बेटी ने हथियारबंद लुटेरों को देखा

जानकारी के अनुसार, विसारवाड़ी के कुंभार गली में रहने वाले व्यवसायी अग्रवाल के घर पर बीती रात को 5 हथियार बंद डकैत घुस गए। डकैतों ने घर में मौजूद अग्रवाल दंपत्ति को रस्सी से बांध दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे। माता-पिता की चीख- पुकार सुनकर बगल के कमरे में सो रही बेटी की नींद खुल गई। जब बेटी ने कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर देखा तो वो हथियारबंद लुटेरों को देखकर डर से सहम गई। लेकिन वो घबराई नहीं, उसने हिम्मत और चतुराई से इस समस्या का सामना किया।

विज्ञापन

चलाकी से पुलिस तक पहुंचाई सूचना 

लड़की ने घर में हथियारबंद लुटेरों को देखकर बिना आवाज किए चुपचाप घर से बाहर निकली और रिश्तेदारों के घर के पहुंच गई। वहां उसने सारी बात रिश्तेदारों को बताई, इसके बाद रिश्तेदारों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देख डकैत मौके से भागने लगे लेकिन पुलिस ने 5 से में 4 को पकड़ लिया। जबकि 1 लुटेरा भागने में कामयाब हो गया।

विज्ञापन

फिलहाल पुलिस भागे हुए लुटेरे की तलाश में जुटी हुई है और पूरे इलाके में खोजबीन शुरू कर दी। पुलिस ने गिरफ्तार लुटेरों के पास से काफी सामान बरामद किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ