पंजाब में साइबर ठगी का बड़ा मामला, ICICI Bank को शख्स ने लगाया करोड़ों का चूना
Punjab ICICI Bank Rs 15 Crore Fraud: एक अज्ञात शख्स ने ICICI Bank से कड़ी सिक्योरिटी के बीच करोड़ों रुपए उड़ा लिए है।
Edited By Pooja Mishra

Edited By Pooja Mishra

Punjab ICICI Bank Rs 15 Crore Fraud: पंजाब के फिरोजपुर शहर से बैंक के साथ धोखाधोड़ी का एक मामला सामने आया है। यहां एक अज्ञात शख्स ने ICICI Bank से कड़ी सिक्योरिटी के बीच करोड़ों रुपए उड़ा लिए है। बैंक मैनेजमेंट को जैसे ही खबर हुई उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस में करवा दी। बैंक अधिकारियों ने सिटी फिरोजपुर थाना में इसकी लिखित शिकायत दी। जिसके आधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
ये मामला फिरोजपुर शहर माल रोड पर स्थित ICICI Bank का है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में बैंक अधिकारियों ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने बैंक के सॉफ्टवेयर को हैक करके करोड़ों रुपए चोरी कर लिये हैं। इस मामले की जानकारी देते हुए फिरोजपुर के इन्वेस्टिगेशन SP रणधीर कुमार ने कहा कि पुलिस को ICICI Bank के अधिकारियों की तरफ से लिखित में शिकायत मिली है। शिकायात में आधिकारियों का आरोप है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फिरोजपुर शहर से बैंक के सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करके 15,47,46,177 रुपए की चोरी कर ली है।
यह भी पढ़ें: पंजाब के फाजिल्का में परिवार के 13 लोगों के पेट में अचानक हुआ दर्द, डॉक्टर ने जताई आशंका
Bank अधिकारियों ने बताया कि उन्हें ये शिकायत मोहाली से फिरोजपुर में ट्रांस्फर हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आधिकारियो की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आगे कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
बता दें कि, पंजाब में साइबर फ्राड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। कुछ दिनों पहले चंडीगढ में एक सीनियर अधिकारी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया था। अधिकारी की डेटिंग ऐप पर एक लड़की से दोस्ती हुई, बातचीत के दौरान लड़की ने रिटायर्ड फौजी से 20 लाख रुपए मांगे। पैसे लेने के बाद से लड़की का नंबर बंद आने लगा। डेटिंग एप में खुद फंसता देख रिटायर्ड फौजी ने नजदीकी थाने में मामला दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: