हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र के सियासी समीकरणों पर कितना असर? कांग्रेस-BJP में कौन रहेगा हावी?

Maharashtra Assembly Election 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षित नतीजे नहीं मिले। पार्टी को सत्ता में वापसी की उम्मीद थी। अब महाराष्ट्र में चुनाव होने हैं। जिसको लेकर कांग्रेस और बीजेपी अपनी-अपनी रणनीति बना रहे हैं। हरियाणा के नतीजों का महाराष्ट्र पर क्या असर होगा? इस पर बात करते हैं।

Maharashtra Assembly Election 2024

Maharashtra Assembly Election: हरियाणा विधानसभा के नतीजे चौंकाने वाले रहे। कांग्रेस को उम्मीद थी कि वह सत्ता में वापसी करेगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब कुछ ही दिनों में महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव होने हैं। ऐसे में हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों का वहां कितना असर होगा? देखने वाली बात होगी। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का जल्द ऐलान किया जा सकता है। प्रदेश में सियासी हलचल तेज है। हरियाणा के नतीजों ने चुनावी माहौल को और गर्म कर दिया है। अलग-अलग दलों में नतीजों को लेकर चर्चा है। अब महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी और कांग्रेस के लिए क्या रहेगा? इसको लेकर लगातार मंथन दोनों पार्टियों में चल रहा है।

विज्ञापन

कांग्रेस पर बढ़ रहा दबाव

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि हालिया नतीजों का असर महाराष्ट्र चुनाव पर होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि नतीजों का फायदा बीजेपी को मिलेगा। महाराष्ट्र में कांग्रेस और गठबंधन की बढ़त दिख रही थी। लेकिन अब स्थितियां ऐसी नहीं रहेंगी। कांग्रेस पर सहयोगियों का दबाव बढ़ने लगा है। शिवसेना (UTB) कांग्रेस पर हावी दिख रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों क्षेत्रीय दलों के साथ मैदान में हैं। विश्लेषक मानते हैं कि कांग्रेस को खुद की स्थिति पर मंथन करने की जरूरत है।

विज्ञापन

पिछली बार महाराष्ट्र में कांग्रेस ने सहयोगियों से बेहतर प्रदर्शन किया था। कर्नाटक चुनाव के बाद कांग्रेस अति उत्साहित हो गई थी। बाद में उसे मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद भाजपा उत्साहित हो गई। लोकसभा चुनाव में 400 पार का नारा दे दिया। लेकिन नतीजों के बाद फिर कांग्रेस हावी हो गई। अब हरियाणा में जीती बाजी हारने के बाद फिर भाजपा उत्साहित है। कांग्रेस को लग रहा था कि हरियाणा, जम्मू-कश्मीर जीतने के बाद वे महाराष्ट्र और झारखंड आसानी से जीत जाएंगे। लेकिन अब ऐसा होगा, इस पर संशय है।

विज्ञापन

हरियाणा के नतीजे डालेंगे असर

हरियाणा के नतीजों के बाद बीजेपी का मनोबल बढ़ा है। जिसका असर महाराष्ट्र और झारखंड में दिखेगा। महाराष्ट्र में 2019 में बीजेपी मजबूत रही। अब गठबंधन में उनकी सरकार है। लोकसभा चुनाव में हालांकि उसे मनमाफिक नतीजे नहीं मिले। भाजपा के लिए बड़ी समस्या शिंदे भी हैं, जो किसी भी सूरत में नहीं चाहेंगे कि बीजेपी की इतनी सीटें आएं कि वे सीएम न बन सकें। ज्यादा सीटें आने पर बीजेपी देवेंद्र फडणवीस को सीएम बना सकती है। सीटों के बंटवारे पर भी पेच है। हरियाणा के नतीजे बता रहे हैं कि कांग्रेस के लिए अकेले चलना सही नहीं है। उसे गठबंधन की जरूरत है। महाराष्ट्र में तीसरे मोर्चे के गठन की बात भी चल रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ