Maharashtra News: ढाई साल पहले जिस हादसे ने छीना था पूरा परिवार, उसी जगह पिता ने भी दी जान

महाराष्ट्र के कोल्हापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. पुईखड़ी घाट में एक पिता ने उसी जगह आत्महत्या कर ली, जहां ढाई साल पहले सड़क हादसे में उसकी पत्नी और दो बच्चों की मौत हुई थी. जानिए अपनों को खोने के गम की यह भावुक कर देने वाली दास्तान.

Kolhapur Puikhadi Ghat, Virat Gautam Suicide, Kolhapur Road Accident, Maharashtra News, कोल्हापुर पुईखड़ी घाट, विराट गौतम आत्महत्या, कोल्हापुर सड़क हादसा, महाराष्ट्र क्राइम न्यूज

Maharashtra News : कभी-कभी जिंदगी में मिला दर्द इंसान को भीतर से इस कदर खोखला कर देता है कि जीने की तमाम वजहें खत्म हो जाती हैं. महाराष्ट्र के कोल्हापुर से एक ऐसा ही बेहद भावुक और दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हैं. कोल्हापुर के पुईखड़ी घाट में एक पिता ने ठीक उसी जगह पर अपनी जान दे दी, जहां ढाई साल पहले एक भयानक सड़क हादसे में उनकी पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई थी. मृतक की पहचान विराट गौतम के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पुणे के रहने वाले थे. उनका शव कोल्हापुर-राधानगरी मार्ग के पुईखड़ी घाट सेक्शन से बरामद हुआ है.

विज्ञापन

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, यह आत्महत्या का मामला है. बताया जा रहा है कि ढाई साल पहले इसी घाट पर हुए एक भीषण रोड एक्सीडेंट ने विराट की हंसती-खेलती दुनिया को पल भर में उजाड़ दिया था. उस हादसे में उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था.

विज्ञापन

हादसे वाली जगह पर ही लगा दी मौत की छलांग

इस हादसे के बाद से विराट बुरी तरह टूट चुके थे. उनके करीबियों ने बताया कि परिवार को खोने का सदमा उनके दिलो-दिमाग पर इस कदर हावी था कि वह कभी सामान्य जिंदगी में लौट ही नहीं पाए. स्थानीय लोगों के मुताबिक, विराट अक्सर उस हादसे वाली जगह पर आते थे. वह वहां घंटों बैठकर रोते थे और अपनी पत्नी व दोनों बच्चों की याद में तीन फूलों की मालाएं चढ़ाकर लौट जाते थे.

लेकिन इस बार जब विराट पुईखड़ी घाट पहुंचे, तो वह वापस लौटने का इरादा छोड़कर आए थे. उन्होंने हमेशा की तरह पहले हादसे वाली जगह पर तीन मालाएं चढ़ाईं, कुछ देर वहां बैठे और फिर उसी घाट में अपनी जिंदगी खत्म कर ली. विराट अक्सर अपने करीबियों से कहा करते थे, “तुम्हारे बिना अब जीने का क्या मतलब है…”. आखिरकार, अपनों को खोने का गम उन पर भारी पड़ा और उन्होंने उसी जगह मौत को गले लगा लिया जहां उनका पूरा परिवार उनसे बिछड़ा था. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ