Kolhapur girl pee on bed: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में खौफनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक मां ने अपनी 5 साल की बेटी के प्राइवेट पार्ट, हाथ, पैर और मुंह इसलिए गर्म चिमटे से जला दिए कि वह रोजाना बिस्तर पर यूरिन करती थी। पिता की शिकायत पर अब पुलिस ने इस मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।
आरोपी बच्ची की सौतेली मां है
जानकारी के अनुसार यह मामला कोल्हापुर के हटकनंगले तालुका का है। यहां कसारवाड़ी में पूजा शुभम मगरे अपनी 5 साल की बेटी समेत दो बच्चों और पति शुभम मगरे के साथ रहती है। बताया जा रहा है कि पूजा उसकी सौतेली बेटी है। आसपास के लोगों ने शुक्रवार को बच्ची के जोर-जोर से रोने की आवाज सुनाई दी। बच्ची लगातार रो रही थी और वह चुप नहीं हो रही थी। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि बच्ची का शरीर कई जगह से जला हुआ है।
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में गजब ‘खेल’, हेडमास्टर की जगह स्कूल में पढ़ाता मिला बेटा, इस तरह खुली पोल
बच्ची को नहीं देती थी पीने को दूध
लोगों के घर पहुंचने पर पति ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस पूछताछ में पता चला कि बच्ची अक्सर बिस्तर पर पेशाब कर देती थी। इस बात पर पूजा उसे रोजाना मारती थी। आसपास के लोगों का आरोप है कि चूंकि वह उसकी सौतेली मां थी तो उसे बच्ची से ज्यादा लगाव नहीं था। वह अक्सर उसे मारती और पीने को दूध नहीं देती थी।
पुलिस कर रही इस एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार महिला ने बच्ची के रोने और उसके बिस्तर पर पेशाब करने से गुस्से में आकर गर्म चिमटे से उसके मुंह, प्राइवेट पार्ट्स और शरीर पर कई जगह जला दिया है। आरोपी के पति का बयान लेकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पीड़ित के घर के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। महिला ने प्राथमिक जांच में बताया है कि उसने गुस्से में यह कदम उठा दिया, उसका मकसद बच्ची को जान से मारना नहीं था।
ये भी पढ़ें: ‘सांवला नहीं होना चाहिए…’, गोरे बच्चे के लिए Masaba Gupta को लोगों ने दी रसगुल्ले खाने की सलाह; खुद किया खुलासा
ये भी पढ़ें: Chewing Gum Recipe: कभी घर पर बनाकर खाई है च्यूइंग गम? चलिए सीखते हैं इसकी रेसिपी
संबंधित खबरें
एक मंच पर दिखे देवेंद्र फडणवीस और ठाकरे बंधु, MNS चीफ ने ली CM की चुटकी
11 hrs agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 day agoकौन हैं वंजारी, BJP को RSS के गढ़ में हराया; कांग्रेस का खाता खुलवाया
1 day agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
2 days agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
3 days agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 days ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
3 days agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
5 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
5 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines