केतन अग्रवाल मर्डर केस में मुख्य आरोपी सिया अग्रवाल के माता-पिता ने इस मामले में चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि अगर हमारी बेटी दोषी है तो उसी फांसी पर लटका दिया जाए. साथ ही उन्होंने दावा किया कि चेतन चौधरी के साथ उनकी लड़की के रिलेशनशिप के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शादी तय होने से पहले पूछे जाने पर सिया ने कई बार परिवार से कहा था कि केतन उसे पसंद है और उसका किसी और के साथ कोई रिलेशनशिप नहीं है.
‘शादी से पहले सिया से ली थी सहमति’
इंडिया टुडे ने सिया की मां पूजा गोयल के हवाले से लिखा है कि सिया और चेतन एक क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान मिले थे और एक-दूसरे को जानते थे. साथ ही उन्होंने कहा कि परिवार को सिर्फ उनकी दोस्ती के बारे में पता था. उन्होंने कहा कि केतन के साथ शादी तय करने से पहले परिवार ने बार-बार सिया की सहमति ली थी.
यह भी पढ़ें : सिया और चेतन ने Youtube से ढूंढा था लोहगढ़ किले का ‘डेथ पॉइंट’; कैफे में बनाया प्लान! CCTV वीडियो से खुला राज
सिया की मां ने कहा, ‘सिया की शादी तय करने से पहले, हमने उससे बार-बार, कम से कम दस बार पूछा. हमने उससे कहा, ‘सिया, हम तुम्हारी शादी के बारे में सोच रहे हैं. क्या तुम्हें केतन पसंद है? क्या तुम इस शादी के लिए आगे बढ़ना चाहती हो?’ हर बार उसने हमसे कहा, ‘हां, मुझे केतन पसंद है.’
उनके मुताबिक, सिया की तरफ से ऐसा कोई संकेत कभी नहीं मिला कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी या उसका किसी और के साथ कोई रिश्ता था.
यह भी पढ़ें : सिया गोयल से जुड़े 5 नए चौंकाने वाले खुलासे, लोहागढ़ में ही क्यों किया केतन अग्रवाल का मर्डर? पढ़ें अबतक के अपडेट्स
सिया के पिता, प्रवीण गोयल ने भी चेतन के साथ अपनी बेटी के कथित रिश्ते के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया और कहा कि उन्होंने उसे पहले कभी नहीं देखा या उससे कभी मुलाकात नहीं की थी. उन्होंने कहा, ‘मैंने चेतन चौधरी को पहले कभी नहीं देखा था. मैंने उससे कभी बात भी नहीं की थी. हमें सिया और उसके बीच किसी भी रिश्ते के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी.’
शादी कैसे हुई फिक्स?
प्रवीण गोयल के मुताबिक, यह रिश्ता पहली बार गोवा में एक पारिवारिक शादी के दौरान आया था, जब केतन के परिवार के लोगों ने दिलचस्पी दिखाई थी. उस समय सिया सिर्फ 19 साल की थी, इसलिए परिवार ने शुरू में मना कर दिया और कहा कि उन्हें उसकी शादी की कोई जल्दी नहीं है. यह रिश्ता फिर एक और शादी के दौरान सामने आया, जहां रिश्तेदारों ने गोयल परिवार को इस रिश्ते पर विचार करने के लिए कहा और अग्रवाल परिवार को एक प्रतिष्ठित परिवार बताया. अपनी पत्नी से इस रिश्ते के बारे में बात करने के बाद, प्रवीण गोयल बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हो गए थे. फिर दोनों परिवारों ने शादी के लिए सहमति दे दी थी, जिसके बाद फरवरी में सगाई की रस्म हुई.
यह भी पढ़ें : Ketan Agarwal Murder Case: आरोपी चेतन के पिता का बड़ा दावा, बोले- मेरे बेटे ने केतन को नहीं दिया धक्का
‘केतन मेरे बेटे जैसा था’
केतन के बारे में सिया के पिता ने बताया कि वह अक्सर उनके घर आता था और परिवार के साथ उसके करीबी रिश्ते थे. प्रवीण ने कहा, ‘वह मुझे ‘पापा जी’ कहकर बुलाता था. मैंने उसे अपने बेटे की तरह ही मानना शुरू कर दिया था.’
‘दोनों में नहीं दिखी अनबन’
सिया के माता-पिता ने कहा कि उन्होंने कभी भी दोनों के बीच कोई अनबन नहीं देखी. सिया की मां ने बताया कि सगाई के दौरान उनकी बेटी और केतन साथ में खुश दिखते थे और वे अक्सर वीडियो कॉल पर बात करते थे. केतन उनके घर डिनर पर भी आया था.
यह भी पढ़ें : कौन थे केतन अग्रवाल? मंगेतर सिया की साजिश से अनजान, पहली कोशिश में मौत को दे दिया था चकमा
‘किला जाने का आइडिया केतन का था’
माता-पिता का दावा है कि लोहगढ़ किले पर जाने का प्लान केतन का ही था. पूजा गोयल के मुताबिक, सिया ने शुरू में मना किया था क्योंकि अगले दिन कपल का महाबलेश्वर जाने का प्लान था, लेकिन केतन ने उसे जाने के लिए मना लिया. सिया की मां ने कहा, ‘सिया ने मुझसे कहा, ‘मम्मी, केतन मुझे ट्रेकिंग के लिए बुला रहा है, लेकिन मैं नहीं जाना चाहती. प्लीज उसे जिद न करने के लिए कहिए.’ लेकिन केतन की मां ने उससे कहा, ‘अगर केतन तुम्हें बुला रहा है, तो चली जाओ. हो सकता है उसने तुम्हारे लिए कोई बर्थडे सरप्राइज प्लान किया हो.’
‘दोषी है तो फांसी दी जाए’
सिया की मां ने Newsdotz से कहा, ‘अगर वह दोषी है, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. अगर वह दोषी है तो उसे फांसी दे दी जाए. यह बात एक मां कह रही है.’
यह भी पढ़ें : ‘केतन अग्रवाल से नहीं करनी थी शादी’, पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूल किया जुर्म
पिता प्रवीण गोयल ने भी इंडिया टुडे से कहा कि जब उन्हें पता चला कि उनकी बेटी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है, तो वे बुरी तरह टूट गए थे. उन्होंने कहा, ‘मुझे अभी भी यकीन नहीं होता कि मेरी बेटी ऐसा कुछ कर सकती है. उसने कभी मुझसे झूठ नहीं बोला और हमेशा सही रास्ते पर चली.’ उन्होंने आगे कहा कि सदमा इतना गहरा था कि उन्हें आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा.
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोर्ट में आरोप साबित हो जाते हैं, तो उसे सबसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अगर मेरी बेटी दोषी पाई जाती है, तो कोर्ट को न्याय में देरी नहीं करनी चाहिए. उसे वैसी ही सजा मिलनी चाहिए. एक पिता के तौर पर, मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकता.’
यह भी पढ़ें : फोटो खिंचवाने के बहाने मौत! मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश? लोहगड की खाई में धक्का देकर हत्या का आरोप
सिया के पिता को आ गया था हार्ट अटैक
सिया के पिता का 23 जून को हार्ट अटैक आने के बाद अभी पुणे के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है. सिया गोयल के भाई अस्पताल में ही रहकर अपने माता-पिता की देखभाल कर रहे हैं.
बता दें, पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने पुणे के लोहगढ़ किले में केतन अग्रवाल को खाई में धकेलकर उसकी हत्या कर दी. मामले की जांच चल रही है और दोनों आरोपी अभी न्यायिक हिरासत में हैं.
संबंधित खबरें
NDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
17 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
1 day agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
1 day ago'इमरान हाशमी का घर ढूंढ़ने गए थे शूटर्स, पर...', फिर क्यों बदल दिया प्लान?
1 day agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
3 days agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 days agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 days agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
4 days agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
4 days ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines