फोटो खिंचवाने के बहाने मौत! मंगेतर ने रची खौफनाक साजिश? लोहगड की खाई में धक्का देकर हत्या का आरोप

पुलिस के मुताबिक, केतन को कथित तौर पर सिया गोयल के करीबी मित्र ने खाई में धक्का दिया था. मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित साजिश में और कौन-कौन शामिल था. पढ़िये राहुल पांडे की रिपोर्ट.

Pune

पुणे के प्रसिद्ध लोहगड किले पर हुई एक युवक की मौत ने सनसनी फैला दी है. जिस घटना को शुरुआत में ट्रेकिंग के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा बताया जा रहा था, वह अब हत्या के मामले में बदल गई है. पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि कारोबारी परिवार से जुड़े केतन अग्रवाल की मौत दुर्घटना नहीं, बल्कि एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा हो सकती है.

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के जन्मदिन पर उसके साथ लोहगड ट्रेकिंग के लिए गया था. उस समय दावा किया गया था कि फोटो खिंचवाते वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गहरी खाई में गिर गया. लेकिन जांच के दौरान पुलिस को घटनाक्रम में कई संदिग्ध पहलू मिले.

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, केतन को कथित तौर पर सिया गोयल के करीबी मित्र ने खाई में धक्का दिया था. मामले में सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इस कथित साजिश में और कौन-कौन शामिल था.

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, सिया गोयल एक बड़े मसाला कारोबारी की बेटी है, जबकि केतन अग्रवाल प्रसिद्ध उद्योगपति विशाल अग्रवाल का बेटा था. दोनों की शादी जल्द ही जयपुर में होने वाली थी और तैयारियां अंतिम चरण में थीं. बताया जा रहा है कि शादी के लिए दो विशेष विमान तक बुक किए गए थे. जांच में यह आशंका भी सामने आई है कि सिया इस रिश्ते से खुश नहीं थी. पुलिस को शक है कि इसी वजह से उसने अपने कथित प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. फिलहाल लोणावला ग्रामीण पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है. मामले से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे अभी और सामने आ सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ