---विज्ञापन---

देश angle-right

सिया गोयल से जुड़े 5 नए चौंकाने वाले खुलासे, लोहागढ़ में ही क्यों किया केतन अग्रवाल का मर्डर? पढ़ें अबतक के अपडेट्स

Ketan Aggarwal Murder: पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस सोची समझी साजिश के तहत पूरी प्लानिंग के साथ अंजाम दी गई वारदात है। सिया ट्रैकिंग के बहाने मंगेतर केतन को लोहगढ़ किले में ले गई और वहां प्रेमी चेतन के साथ मिलकर उसे खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस की जांच में मामले को लेकर कई सच सामने आए हैं, जो हादसे का हत्या साबित करते हैं।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के पुणे जिले के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मुख्य आरोपी केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसका प्रेमी चेतन चौधरी है, जो 7 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस जांच और पूछताछ में कई सच सामने आए हैं। केतन के परिवार ने भी सिया पर कई सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब वे चाहते हैं। सिया और चेतन ने शुरुआत में मर्डर को ट्रैकिंग के दौरान हुआ हादसा दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच में सोच समझकर साजिश के तहत किया गया मर्डर निकला। 31 मई से चल रही प्लानिंग को 18 जून को अंजाम तक पहुंचाया गया।

Ketan Agarwal Murder Case: आरोपी चेतन के पिता का बड़ा दावा, बोले- मेरे बेटे ने केतन को नहीं दिया धक्का

---विज्ञापन---

मर्डर के लिए लोहागढ़ ही क्यों चुना?

पुलिस के अनुसार, लोहागढ़ किले जमीन से करीब 600 फीट ऊंचाई पर है। अगर ट्रैकिंग करेंगे तो इसकी चढ़ाई भी खड़ी है। वहीं बेहद ऊंचाई पर स्थित होने के कारण आस-पास गहरी खाई हैं। वहीं किला मेन टूरिस्ट पॉइंट से बहुत दूर और सुनसान है, क्योंकि यहां कोई-कोई ट्रैकिंग के लिए आता है। सुनसान, ऊंचाई और गहराई होने के कारण ही किले को क्राइम स्पॉट बनाया गया। क्योंकि अगर ट्रैकिंग करते हुए कोई नीचे गिरता तो उसे हादसा ही माना जाता, लेकिन सिया ने इस पॉइंट को केतर के मर्डर का आधार बनाया और केतन के खाई में धक्का देकर उसे ट्रैकिंग में हुआ हादसा दिखाने की कोशिश की।

शादी करने को तैयार नहीं थी सिया

पुलिस जांच के अनुसार, केतन से शादी करने के लिए सिया तैयार नहीं थी, लेकिन परिवार उस पर केतन से शादी का दबाव डाल रहा था। सिया पिछले साल दिवाली की पार्टी में चेतन से मिली थी और तब से ही चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी। वह चेतन से ही शादी करना चाहती थी। पुलिस को शक है कि शायद परिवार को सिया-चेतन के रिश्ते के बारे में पता था, फिर भी वह सिया पर केतन से शादी का दबाव डाल रहा था, जबकि सिया शादी करने के लिए समय चाहती थी, खुद को मानसिक रूप से तैयार करना चाहती थी। लेकिन परिवार का दबाव केतन की जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो गया।

---विज्ञापन---

कौन थे केतन अग्रवाल? मंगेतर सिया की साजिश से अनजान, पहली कोशिश में मौत को दे दिया था चकमा

बदनामी के डर से चेतन संग नहीं भागी

सिया गोयल के बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि सिया गोयल अपने मंगेतर केतन अग्रवाल से सगाई तोड़कर उसके साथ भागना चाहती थी, लेकिन वह भागी नहीं। क्योंकि उसे अपने परिवार की बदनामी का डर था। इसलिए उसने सिया को दूसरा रास्ता चुनने की सलाह दी और उसने केतन की हत्या का प्लान बना लिया। वहीं चेतन के पिता बाबूलाल चौधरी ने दावा किया है कि केतन की हत्या की साजिश सिया ने रची, उनका बेटा निर्दोष है। सिया खुद को बचाने के लिए चेतन को साजिशकर्ता बता रही है, जबकि चेतन ने तो सिया को सगाई तोड़कर भागने की सलाह दी थी, लेकिन सिया पीछे हट गई।

---विज्ञापन---

पासपोर्ट चुराकर मॉल में बाथरूम में फेंका

पुलिस जांच के अनुसार, 6 जून को सिया को केतन के साथ बाली जाना था, जहां उनका प्री-वेडिंग शूट होना था। लेकिन केतन का पासपोर्ट चोरी हो गया और वे बाली नहीं जा सके। पासपोर्ट सिया न ही चुराया था, जब एयरपोर्ट पर जाने से पहले से दोनों खालापुर फूड मॉल में लंच कर रहे थे। पासपोर्ट चुराकर सिया ने महिलाओं के बाथरूम में फेंक दिया था। अब पुलिस उस मॉल को खंगालेगी, ताकि केतन की हत्या के लिए रची गई साजिश के सुराग मिल सके और पासपोर्ट बरामद किया जा सके। पुलिस सिया से जानना चाहती है कि उसने पासपोर्ट क्यों चुराया और बाली ट्रिप कैंसिल क्यों किया? बाली के लिए क्या प्लान बनाया था?

‘केतन अग्रवाल से नहीं करनी थी शादी’, पुणे हत्याकांड की आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कबूल किया जुर्म

---विज्ञापन---

18 दिन में 3 बार मारने की कोशिश की गई

पुलिस जांच के अनुसार, सिया-चेतन ने 31 मई को केतन की हत्या का प्लान बनाया था। क्योंकि केतन को ट्रैकिंग का शौक था, इसलिए लोहागढ़ किले से धक्का देकर मारने की साजिश रची। 5 जून को सिया ने केतन को किले पर ले जाने की कोशिश की, लेकिन केतन नहीं गया। बाली ट्रिप कैंसिल होने के बाद सिया ने फिर कतन को लोहागढ़ चलने को कहा तो परिवार ने इस बार परमिशन दे दी। जहां जाकर सिया ने केतन को पीछे से धक्का दिया, लेकिन पेड़ पकड़ने से केतन बच गया। धक्का क्यों दिय पूछने पर सांप होने का बहाना बना दिया। 18 जून को सिया ने फाइनली केतन को धक्का देकर किले से नीचे गिरा दिया।


---विज्ञापन---
First published on: Jun 25, 2026 07:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola