पिता की सुसाइड का बदला लेने के लिए पति समेत 5 लोग को मार डाला, महिला साइंटिस्ट की प्रेम, प्रताड़ना, प्रतिशोध की कहानी

Gadchiroli Female Scientist Killed 5 People Including Husband Using Thallium: मौतों का सिलसिला 20 सितंबर से शुरू हुआ, जो 15 अक्टूबर तक जारी रहा।

Gadchiroli Female Scientist Killed 5 People Including Husband

पुलिस हिरासत में आरोपी संघमित्रा और रोजी।

Gadchiroli Female Scientist Killed 5 People Including Husband Using Thallium: महिला साइंटिस्ट ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अपने पति और ससुराल के चार अन्य सदस्यों की अनोखे तरीके से हत्या कर दी। शुरुआत में तो लगा कि ये मौतें साधारण हैं, लेकिन अचानक कहानी में मोड़ आया। पुलिस ने जब जांच पड़ताल का सिलसिला शुरू किया तो ये पूरा मामला 22 साल की महिला साइंटिस्ट का ‘बदला’ निकला।

विज्ञापन

घटना गढ़चिरौली के महगांव इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान कृषि वैज्ञानिक संघमित्रा के रूप में हुई है। संघमित्रा ने पिछले साल यानी दिसंबर 2022 में रोशन कुंभारे से लव मैरिज की थी। संघमित्रा के इस फैसले से उनके परिजन खुश नहीं थे, लेकिन संघमित्रा के आंखों में कुछ और ही सपने थे।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, लव मैरिज के बाद जब संघमित्रा अपने ससुराल पहुंची तो यहां उसके उम्मीदों के मुताबिक कुछ भी नहीं हुआ। अचानक पति का व्यवहार बदल गया। उसे लगा कि कोई बात नहीं ससुरालवालों के साथ मिलकर पति को संभाल लेगी, लेकिन अचानक ससुरालवालों का भी व्यवहार बदल गया।

पति का व्यवहार बदला, शुरू हुआ प्रताड़ना का दौर

पति और ससुरालवालों के बदलते व्यवहार के साथ संघमित्रा पर प्रताड़ना का दौर शुरू हुआ। जब इसकी जानकारी अकोला में रहने वाले पति को हुई तो उन्होंने सुसाइड कर लिया। पिता की मौत के बाद संघमित्रा पूरी तरह से टूट गई। कुछ दिनों बाद कहानी में संघमित्रा के पति की मामी रोजी रामटेके की एंट्री होती है। रोजी ने पारिवार विवादों के चक्कर में संघमित्रा को भड़काना शुरू किया और प्रतिशोध में मदद का वादा किया।

विज्ञापन

संघमित्रा को जब रोजी का साथ मिला तो उसने पति और उसके परिजनों की हत्या का प्लान बनाया। करीब 60 दिनों की प्लानिंग के बाद संघमित्रा ने थैलियम का यूज कर सभी को मौत की नींद सुलाने का प्लान बनाया। इंटरनेट का यूज कर संघमित्रा ने तेलंगाना से थैलियम मंगवाया और इसे थोड़ा-थोड़ा कर पति और परिवार के अन्य सदस्यों के खाना में मिलाना शुरू कर दिया।

20 दिनों के अंदर थैलियम के यूज से की 5 लोगों की हत्या

जानकारी के मुताबिक, 20 दिनों के अंदर संघमित्रा ने परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी, जबकि तीन अन्य को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सबसे पहले 20 सितंबर को संघमित्रा के ससुर शंकर कुंभारे और उसकी पत्नी विजया की तबीयत खराब हुई। दोनों को नागपुर में भर्ती कराया, जहां 26 और 27 सितंबर को दोनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

इसके बाद संघमित्रा के पति की बहन कोमल, जेठ रोशन और उसकी बेटी आनंदा की तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 8 अक्टूबर को कोमल, 14 को आनंदा और 15 अक्टूबर को रोशन की मौत हो गई।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जब कोमल, रोशन और आनंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उनकी एक जैसी हालत देखकर डॉक्टर चौंके। डॉक्टरों को शक हुआ कि तीनों को जहर दिया गया है। मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हुई। पुलिस ने शक के आधार पर 18 अक्टूबर को संघमित्रा और रोजा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

काफी जहरीला होता है थैलियम

संघमित्रा ने जिस थैलियम का यूज किया था, वो काफी जहरीला होता है। विलियम क्रुक्स नाम के साइंटिस्ट ने 19वीं शताब्दी में इसकी खोज की थी। थैलियम का यूज अधिकतर खेतों में लगने वाले कीट और चूहों को मारने के लिए किया जाता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ