लोकसभा चुनाव से पहले शरद गुट को झटका! भाजपा में वापसी कर सकते हैं बड़े नेता

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र में शरद पवार गुट को बड़ा झटका लग सकता है। एकनाथ खडसे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, बीजेपी में उनकी घर वापसी है। आइए जानते हैं कि कौन हैं एकनाथ खडसे?

Eknath Khadse

भाजपा में शामिल हो सकते हैं एकनाथ खडसे।

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। आम चुनाव से पहले महाराष्ट्र में शरद पवार की एनसीपी को बड़ा झटका लग सकता है। उनकी पार्टी के बड़े नेता भाजपा में घर वापसी कर सकते हैं।

एकनाथ खडसे महाराष्ट्र भाजपा के दिग्गज नेता माने जाते थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी छोड़कर एनसीपी शरद पवार गुट का दामन थाम लिया था। शरद गुट में शामिल होने के बाद उन पर ईडी की तलवार लटक रही है। अब खबर है कि एकनाथ खडसे फिर घर वापसी कर सकते हैं। उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

विज्ञापन

चुनाव में बीजेपी को मिल सकता है फायदा

एकनाथ खडसे भाजपा में कब ज्वाइन करेंगे, इसे लेकर आज दिन और समय तय हो जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले एकनाथ खडसे की घर वापसी से राज्य में भाजपा को मजबूती मिलेगी और इसका फायदा चुनाव में देखने को मिल सकता है। शरद पवार की एनसीपी को बड़ा नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन

एकनाथ खडसे क्यों छोड़ रहे शरद गुट?

भाजपा ने रावेर लोकसभा सीट से एक बार फिर मौजूदा सांसद रक्षा को उम्मीदवार बनाया है। शरद पवार इस सीट से एकनाथ खडसे को उतारना चाहते थे। रक्षा एकनाथ खडसे की बहू हैं। ऐसे में उन्होंने शरद गुट को छोड़ना को सही समझा।

विज्ञापन

कौन हैं एकनाथ खडसे

विज्ञापन

एकनाथ खडसे जलगांव जिले के मुक्ताईनगर सीट से छह बार विधायक रह चुके हैं। वे साल 1995 में मनोहर जोशी की सरकार में पहली बार मंत्री बने थे। इसके बाद वे नारायण राणे की सरकार में भी मंत्री बनाए गए। खडसे ने 3 जून 2016 को देवेंद्र फडणसी से तनातनी और भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें किनारा कर दिया। इससे नाराज होकर खडसे ने 2020 के अक्टूबर में एनसीपी का दामन थामा था। वे फिलहाल एमएलसी हैं। उनकी बेटी रोहिणी एनसीपी (शरद पवार) की महिला विंग की अध्यक्ष हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ