श्री राजपूत करणी सेना फिर आई चर्चा में, हिरासत में महिपाल सिंह मकराना

Mahipal Singh Makrana Detain : गुजरात में केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी मुश्किल में फंसती नजर आ रही है। क्षत्रिय समाज ने रूपाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में सपोर्ट करने आ रहे श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना हिरासत में लिए गए हैं।

Mahipal-Singh-Makrana

हिरासत में लिए गए महिपाल सिंह मकराना।

विज्ञापन

Mahipal Singh Makrana Detain : देश में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी अखाड़ा सज गया है। राजनीतिक पार्टियां भी दो-दो हाथ कर रही हैं। गुजरात में रजवाड़ों पर टिप्पणी करना केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला को भारी पड़ रहा है। क्षत्रिय समाज ने रूपाला के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना भी चर्चा में आ गई है। पुलिस ने श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना को हिरासत में लिया है।

भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की राजकोट लोकसभा सीट से परषोत्तम रूपाला को चुनावी मैदान में उतारा है। उनके बयान को लेकर गुजरात में राजनीति गरमा गई है। रूपाला के खिलाफ क्षत्रिय समाज एकजुट हो गया है और उन्होंने राजकोट से किसी अन्य उम्मीदवार को टिकट देने की मांग की है। इस बीच क्षत्रिय समाज की सात महिलाओं ने जौहर करने का ऐलान किया है।

विज्ञापन

क्षत्रिय समाज के सपोर्ट में आई श्री राजपूत करणी सेना

इस मामले में श्री राजपूत करणी सेना ने भी क्षत्रिय समाज का समर्थन किया है। रूपाला का विरोध कर रहे क्षत्रिय समाज के लोगों से मिलने के लिए महिपाल सिंह मकराना जा रहे थे, लेकिन अहमदाबाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन

जानें परषोत्तम रूपाला ने क्या की थी टिप्पणी

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार परषोत्तम रूपाला ने राजकोट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि तत्कालीन महाराजाओं का अंग्रेजों और विदेशी शासकों के साथ रोटी-बेटी का संबंध था। उन्होंने उनके आगे घुटने टेक दिए थे। रूपाला के इस बयान से क्षत्रिय समाज नाराज है। हालांकि, रूपाला अपने बयान को लेकर माफी भी मांग चुके हैं, लेकिन क्षत्रिय समाज ने उनकी माफी स्वीकार नहीं की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ