मुंबई में समंदर किनारे बैठकर कपल को फोटो खिंचवाना पड़ा महंगा, महिला की डूबकर मौत; देखें वीडियो

woman swept away, bandra bandstand, woman washed away, woman drowned sea bandra, Bandra viral video, Mumbai news

Bandra Viral Video: मुंबई के बांद्रा से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक कपल समंदर किनारे बैठकर फोटो क्लिक कराता दिख रहा है। इसी बीच पीछे से समंदर की तेज लहरे आती हैं और कपल को बहा ले जाती हैं। मौके पर मौजूद लोग किसी तरह पुरुष को तो बचा लेते हैं, लेकिन महिला तेज लहरों में बह जाती है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 32 साल की महिला ज्योति सोना अपने पति मुकेश और बच्चों के साथ पिकनिक मनाने मुंबई के बांद्रा में बैंडस्टैंड पर गए थे। इसी दौरान दंपति एक पत्थर पर बैठकर फोटो क्लिक करा रहे थे। उनकी बेटी फोटो क्लिक कर रही थी। तभी दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई और समंदर से उठी तेज लहर महिला को बहा ले गई।

विज्ञापन

घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार ने शुरू में जुहू चौपाटी जाने की योजना बनाई थी, लेकिन हाईटाइड के कारण उन्हें समुद्र तट में प्रवेश करने से मना कर दिया गया, जिसके बाद पूरा परिवार बांद्रा की ओर जाने का फैसला किया।

विज्ञापन

बांद्रा पर पहुंचने पर परिवार तस्वीरें लेने के लिए समुद्र के करीब गया, तभी घटना हो गई। वीडियो में महिला की चीखें सुनी जा सकती है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि मुंबई के रबाले के रहने वाले मुकेश ने ज्योति को बचाने की कोशिश की और साड़ी पकड़ी लेकिन सफलता नहीं मिली। इसी बीच कुछ लोग दौड़े और मुकेश को किसी तरह पकड़कर बाहर निकाला।

10 जुलाई को बरामद हुआ ज्योति का शव

घटना के दौरान आसपास खड़े लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस, अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। रविवार दोपहर समुद्र में डूबने के बाद ज्योति सोनार के लिए खोज और बचाव अभियान चलाया गया। भारतीय तटरक्षक बल ने सोमवार को उसका शव बरामद किया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ