नवी मुंबई में सस्ते दामों पर सोना खरीदने का दिया लालच, ठग ने शख्स को 1 करोड़ का लगाया चूना

Fraud in Navi Mumbai: ठगी के शिकार व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने आरोपी को मार्च 2022 से जुलाई 2023 के बीच किस्तों में ₹ 1.05 करोड़ का भुगतान किया।

Gold, Navi Mumbai, fraud news, cheating, crime news

सस्ते दाम में सोना खरीदने का लालच देकर शख्स से 1 करोड़ रुपये की ठगी हुई है।

Fraud in Navi Mumbai : मुंबई में सस्ते दामों पर सोना बेचने का लालच देकर एक शख्स से 1 करोड़ से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि दो व्यक्तियों ने नवी मुंबई के एक सख्श को सस्ती दर पर सोने के सिक्के बेचने का वादा करके कथित तौर पर ₹ 1.05 करोड़ की धोखाधड़ी की। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी नीरज खंडागले और नीटू कदम ने उससे संपर्क करके बताया कि गोवा में सोने के सिक्कों से भरा एक बर्तन मिला है और कीमती सामान सस्ती दर पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। इस पर शिकायतकर्ता ने मार्च 2022 और जुलाई 2023 के बीच किस्तों में आरोपी को ₹ 1.05 करोड़ का भुगतान किया। हालांकि, पूरा भुगतान करने के बावजूद उसे कोई सोना नहीं मिला।अधिकारी ने कहा कि पनवेल पुलिस ने गुरुवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्ते दाम पर सोना बेचने का नाम पर पहले भी हो चुकी है ठगी

जनवरी 2023 में मुंबई पुलिस ने एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया था जो घर में खुदाई करते समय जमीन के अंदर से गुप्तधन मिलने की बात कहकर लाखों की ठगी को अंजाम देता था। इस मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ठग गैंग के 4 सदस्यों को पालघर के विरार इलाके से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

मुंबई के कस्तूरबा इलाके में रहने वाले एक बुजुर्ग शख्स ने मुंबई पुलिस में यह शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ दिन पहले ठग गैंग के सदस्यों ने मिलकर उसे गुप्तधन मिलने और उसे चुपके से बेचने की बात बताकर 30 लाख रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए हैं। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने कई टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की थी।

जानकारी के आधार पर जब आरोपी की तलाश शुरू की तो पता चला कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मेरठ के रहने वाले हैं। यह ठग गैंग मुंबई के अलग-अलग इलाकों में जाकर पहले लोगों को असली सोना दिखाते थे। बाद में पैसा लेकर नकली सोने के गहने देकर फरार हो जाते थे। इस सुराग के बाद पुलिस ने 4 ठगों को विरार से गिरफ्तार कर लिया, जो एक और व्यक्ति को ठगने की फिराक में थे। पुलिस ने ठगों के पास से 5 किलो नकली सोना और 10 लाख रुपए कैश बरामद किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ