बाबा सिद्दीकी के मर्डर में एक नहीं, दो एंगल, फायरिंग के वक्त मौजूद था कांस्टेबल

Baba Siddique Murder Reason: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर मामले में पुलिस दो एंगलों से जांच कर रही है। इसमें एक एंगल लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ा है तो वहीं दूसरा एक प्रोजेक्ट से रिलेटेड है।

Baba Siddique Murder Case

Baba Siddique Murder Case

विज्ञापन

Baba Siddique Murder Reason: एनसीपी अजित पवार गुट के नेता और मुंबई में पूर्व कांग्रेस विधायक बाबा सिद्दीकी की मौत की खबर ने देशवासियों को सन्न कर दिया है। बाबा सिद्दीकी राजनीतिक हस्ती होने के साथ-साथ फिल्म जगत में भी चर्चित नाम थे। उनकी इफ्तार पार्टी हमेशा चर्चा में रहती थी। कहा जाता है कि उन्होंने बॉलीवुड स्टार सलमान खान और शाहरुख खान की दुश्मनी खत्म कर एक नई शुरुआत करवाई थी। बाबा सिद्दीकी को संजय दत्त समेत कई सेलिब्रिटीज का करीबी माना जाता था। उनकी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस को मिले 6 बुलेट शेल 

उन पर बांद्रा ईस्ट इलाके में मौजूद बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर 6 राउंड गोलियां चलाई गईं। क्राइम सीन पर पुलिस को 6 बुलेट के शेल मिले हैं। उन पर गोलियां बरसाने वाले तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने वारदात स्थल वाली जगह से गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के मुताबिक एक आरोपी पास के एक गार्डन में छिपा हुआ था। एक आरोपी को पुलिस ने भागते हुए पकड़ा।

Advertisment

पेट और चेस्ट में लगीं गोलियां 

बाबा को दो गोली लगीं। इसमें से एक चेस्ट और एक पेट के हिस्से में लगी। बता दें कि बाबा ने 15 दिन पहले जान का खतरा बताते हुए डिप्टी सीएम अजित पवार से बात की थी। इसके बाद उन्हें वाई कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई थी। बताया जा रहा है कि जब बाबा सिद्दीकी पर फायरिंग हुई तो उनके साथ एक ही कांस्टेबल मौजूद था।

विज्ञापन

एक नहीं दो एंगल आए सामने 

बाबा सिद्दीकी की मौत मामले में पुलिस के सामने दो एंगल आए हैं। इनमें से एक एंगल सलमान खान से बाबा सिद्दीकी की करीबी है। जिसके चलते माना जा रहा है कि इस मर्डर में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। उसने कॉन्ट्रेक्ट किलर्स को सुपारी देकर ये हत्या करवाई। दूसरा एंगल स्लम रिहैबिलिटेशन अथॉरिटी (SRA) से जुड़े किसी प्रोजेक्ट के विवाद को लेकर निकाला जा रहा है। जिसके चलते उन्हें लगातार धमकियां मिल रही थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

कार में बैठने से पहले हमला 

बताया जा रहा है कि जब बाबा सिद्दीकी अपनी रेंज रोवर गाड़ी में बैठने जा रहे थे, तभी उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गाड़ी के आगे वाले शीशे पर गोली के निशान भी देखे गए हैं। गाड़ी की आगे वाली सीट पर खून से लथपथ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ