गैंगस्टर विक्रम बराड़ से कनेक्शन! यासीन अख्तर कौन? जिसने बाबा सिद्दीकी की हत्या की रची थी साजिश

Baba Siddique Latest Update : बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड कौन है? इसे लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। यासीन अख्तर के इशारों पर ही शूटरों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की थी। अख्तर का गैंगस्टर विक्रम बराड़ से भी कनेक्शन सामने आ रहा है।

Baba Siddique

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड। (File Photo)

Baba Siddique Latest Update : मुंबई में एनसीपी (अजित पवार गुट) के नेता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान की, जिसमें से 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस बीच पंजाब पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को लेकर बड़ा खुलासा किया।

पुलिस ने दावा किया है कि बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मास्टरमाइंड मोहम्मद यासीन अख्तर है। वह बाहर रहकर शूटरों को गाइड कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को गोली मारी थी, तब मोहम्मद यासीन उन्हें अपनी लोकेशन के बारे में बता रहा था। उसने ही मुंबई में शूटरों के ठहरने की व्यवस्था की थी।

अलग-अलग थानों में 9 मुकदमे दर्ज

पंजाब पुलिस ने सोमवार को कहा कि मोहम्मद यासीन अख्तर (21) पर हत्या और हत्या के प्रयास समेत 9 जघन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह जालंधर जिले के शंकर गांव का रहने वाला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अख्तर उर्फ ​​जेसी उर्फ ​​सिकंदर के खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में 9 मुकदमे दर्ज हैं।

हरियाणा के कैथल में भी दो केस दर्ज

नकोदर के पुलिस उपाधीक्षक सुखपाल सिंह ने बताया कि उस पर हत्या, हत्या के प्रयास और डकैती जैसे गंभीर आरोप हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा के कैथल में भी उसके खिलाफ दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। जून 2022 में उसे एक आपराधिक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि जून 2024 में जेल से बाहर आने के बाद वह अपने गांव नहीं गया।

गैंगस्टर विक्रम बराड़ से कनेक्शन!

उन्होंने आगे कहा कि मोहम्मद यासीन के पिता मोहम्मद जमील अख्तर संगमरमर और टाइल बिछाने का काम करते थे। भाई गांव में नहीं मिला और उनके घर पर ताला लगा था। उसकी मां और बहन का निधन हो चुका है। अख्तर का गैंगस्टर विक्रम बराड़ से कनेक्शन बताया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ