मुंबई में Air India की एयर होस्टेस की हत्या, फ्लैट में खून से लथपथ मिला शव, हिरासत में एक शख्स

Mumbai crime, Mumbai air hostess, Mumbai murder, Air India

Air India Air Hostess Killed in Mumbai

विज्ञापन

Air India Air Hostess Killed in Mumbai: महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पवई में एयर इंडिया की ट्रेनी एयर होस्टेस का शव मिला। शव उसके फ्लैट के भीतर खून से लथपथ था। अप्रैल में उसका सिलेक्शन एयर इंडिया में हुआ था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। आरोपी बिल्डिंग में काम करता है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए जांच के लिए 12 टीमों का गठन किया है। अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी है।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी लड़की

छत्तीसगढ़ की रहने वाली रूपल ओग्रे इस साल अप्रैल में एयर इंडिया में चयनित होने के बाद मुंबई चली गई थीं। वह अंधेरी की एक आलीशान हाउसिंग सोसायटी में अपने फ्लैट में अपनी बहन और अपने प्रेमी के साथ रहती थी। आठ दिन पहले बहन और उसका प्रेमी गांव चला गया था। पुलिस का कहना है कि रूपल की हत्या चाकू से गला रेतकर की गई है। उसके फोन को कब्जे में लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं।

Advertisment
Air India Air Hostess Killed in Mumbai

Air India Air Hostess Killed in Mumbai

एक शख्स को पकड़ा गया

पुलिस का कहना है कि रूपल की हत्या के मामले में विक्रम अटवाल नाम के शख्स को पकड़ा गया है। वह सोसाइटी में सफाई कर्मचारी है। उसकी पत्नी से भी पूछताछ की गई है। अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए 12 टीमों का गठन किया गया है।

परिवारवालों को हुई अनहोनी की आशंका

रूपल के परिवार वालों ने रविवार को उसे फोन किया। लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इस पर उसके दोस्तों को फोन कर जानकारी करने के लिए कहा था। जब दोस्त फ्लैट में घुसे तो ओग्रे को मृत पाया।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ