Maharashtra: चौथी मंजिल से नीचे गिरी 6 साल की बच्ची, सामने आई चौंकाने वाली ये वजह

Maharashtra: परिजनों ने बिल्डिंग निर्माण कराने वाली कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार चौथी मंजिल पर ग्रिल नहीं लगी हुई थी।

परी का फाइल फोटो

परी का फाइल फोटो

Maharashtra: महाराष्ट्र के डोंबिवली दावडी इलाके में बिल्डिंग की चौथी मंजिल से गिरकर छह साल की बच्ची की मौत हो गई है। मृतक बच्ची की पहचान परी छोटूलाल बिंद के रूप में हुई है। परिजनों ने बिल्डिंग निर्माण करने वाले कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।

विज्ञापन

अपने फूफा के घर पूजा में गई थी बच्ची

जानकारी के अनुसार छोटूलाल अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ नालासोपारा में रहते हैं। मंगलवार दोपहर छोटूलाल अपनी छह साल की बेटी परी को लेकर डोंबिवली में रहने वाले अपने जीजा के घर गया था। बताया जा रहा है कि उनके जीजा के घर पूजा थी। छोटू तो घर में पूजा में बैठा था। परी घर के बाहर खेल रही थी।

विज्ञापन

बच्ची के गिरने पर तेज धमाके सी की आवाज आई 

छोटू पूजा समारोह में व्यस्त था इस दौरान परी बिल्डिंग की चौथी मंजिल की गैलरी में खेल रही थी। बताया जा रहा है कि गैलरी में ग्रिल नहीं लगी हुई थी। खेलते हुए अचानक परी का पैर फिसल गया और वह बिल्डिंग से नीचे जमीन पर आ गिरी। जानकारी के अनुसार परी की मौके पर ही मौत हो गई थी। तेज धमाके की आवाज से लोगों का ध्यान उधर गया। लोग चीख-पुकार करते हुए बच्ची को देखने भागे।

विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच के बाद होगी कार्रवाई

हादसे के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। खून से लथपथ परी को परिजन समीप के अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर परी के पिता ने मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में शिकायत दी है। शिकायत में बिल्डिंग के डेवलपर के खिलाफ निर्माणकार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद जिम्मेदार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ