रेस्टोरेंट में ग्राहकों की गुंडागर्दी, खाने को लेकर गाली गलौज और मारपीट, मालिक को चाकू मारने का Video वायरल

2 Gangsters Attacked Hotal Owner with Knife in Thane: वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी गई है।

image - 2023-11-23T161843.526

2 Gangsters Attacked Hotal Owner with Knife in Thane, मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे से कुछ लोगों की दादागारी का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल रहा है। इस वीडियो में 3 लोग एक रेस्तरां में तोड़फोड़ करते और होटल के मालिक के साथ मारपीट करते दिखाई है। वीडियो में दंबगों की गुंडागर्दी को साफ तौर पर देखा जा सकता है। पीड़ित ने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

खाने को लेकर गाली गलौज

विज्ञापन

आरोपियों की पहचान ओंकार भोसले और अभि पाटिल के रूप में हुई है। ये घटना ठाणे पश्चिम के ब्रम्हांड में घोड़बंदर रोड पर स्थित आज़ाद नगर के होटल हिल टॉप की है। पीड़ित ने बताया कि बुधवार रात को ओंकार भोसले और अभि पाटिल अपने एक दोस्त के साथ रेस्तरां में खाना खाने आए थे। यहां उन्होंने परोसे गए खाने और पानी की प्योरिटी को लेकर स्टाफ से बहस करने लगे। जब विवाद ज्यादा बढ़ा तो होटल के मालिक ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी उनसे भी उलझ गए। इसके बाद होटल के मालिक और स्टाफ के साथ मारपीट शुरू कर दी, इसके उन्होंने होटल में भी तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं आरोपियों ने चाकू से मालिक पर जानलेवा हमला भी किया।

News24 अब WhatsApp पर भी, लेटेस्ट खबरों के लिए जुड़िए हमारे साथ

विज्ञापन

News24

विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस 

ये सारी वारदात होटल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी के अनुसार, ये सारी घटना बुधवार रात 11-11.30 बजे के बीच की है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उसकी तलाश में जुटे है। इसके साथ ही पुलिस घटना की सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ