जयपुर: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का आज दोपहर 3 बजे उनके पैतृक गांव सैफई में अंतिम संस्कार होगा। जहां सभी राजनीतिक दलों के नेताओं, कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों का जमवाड़ा लगा हुआ है। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सैफई पहुंचेंगे।
बता दें कि उनके पार्थिव शरीर को सुबह 10 बजे से अंतिम दर्शन के लिए सैफई मेला ग्राउंड के पंडाल में रखा गया है। सोमवार सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में उनका निधन हो गया था। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। मुलायम सिंह यादव के निधन के चलते यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – नेताजी का आज दोपहर तीन बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार, PM मोदी, राहुल गांधी भी हो सकते हैं शामिल
राजस्थान CMO से दी गयी जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री गहलोत दोपहर साढ़े 12 बजे जयपुर से विशेष विमान से आगरा पहुंचेंगे, जहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए सैफई पहुंचेंगे। वहीं इसके बाद सीएम गहलोत साढ़े 3 बजे सैफई से रवाना होकर शाम में जयपुर वापस लौटेंगे।
वहीं ये भी बताया जा रहा है कि सांसद राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा छोड़कर मुलायम सिंह की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए सैफई पहुंच सकते हैं। वहीं राहुल के साथ प्रियंका गांधी, मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। कमलनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस की तरफ से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आधिकारिक प्रतिनिधि बनाया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
8 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
9 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
10 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
11 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
12 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
14 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
14 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
15 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines