MP Weather Update: मध्य प्रदेश साइक्लोन ‘मैंडूस’ का असर कम होते ही मौसम साफ हो चुका है, प्रदेश में आज कही भी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिससे तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है, तापमान में गिरावट होने से प्रदेश में ठंड का असर भी तेज हो गया है, आज सुबह से ही प्रदेश के कई जिलें घने कोहरे में छिपे नजर आए।
दिन और रात के तापमान में हो रही गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है। जिससे दिन में भी लोगों को अच्छी सर्दी का एहसास हो रहा है। जबकि रातें अब पूरी तरह से ठंडी हो चुकी हैं, हवाओं का रुख भी उत्तरी बन गया है, जिससे उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के चलते अब प्रदेश भी पूरी तरह से ठंडा नजर आ रहा है। जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई, प्रदेश में सबसे कम तापमान ग्वालियर और दतिया में 7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि नौगांव और पचमढ़ी भी ठंडा रहा।
ग्वालियर-चंबल रहा ठंडा
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के तापमान में अभी और गिरावट होगी। आने वाले कुछ दिनों में राज्य के कई जिलों में बारिश हो सकती है, लेकिन फिलहाल गिरते तापमान की वजह से कई जगहों पर शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, शनिवार को मौसम विभाग के अनुसार, आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा, दिन में अधिकत में तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
वहीं बात अगर बीते 24 घंटे की जाए तो कल ग्वालियर चंबल अंचल सबसे ज्यादा ठंडा रहा, इसके अलावा शहडोल संभाग में सबसे ज्यादा पारा गिरा है, वहीं इंदौर, छतरपुर, बालाघाटा में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जबकि भोपाल, नर्मदापुरुम, रीवा में भी तापमान में गिरावट का दौर जारी है, ऐसे में आने वाले दिनों में यहां ठंड और बढ़ेगी।
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
4 mins agoममता बनर्जी को अभी भी बागियों की वापसी की उम्मीद, पार्टी में रि-जॉइनिंग के लिए दिया 15 दिनों की डेडलाइन
51 mins agoदिल्ली दंगे 2020 मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग वाली 15 याचिकाएं खारिज
2 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! AQI 187 पर पहुंचा; NCR में हालात और भी बदतर
2 hrs agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा, जानें 73000 पेज की चार्जशीट में क्या-क्या
3 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; औसत रेट पहुंचा 9980 रुपये प्रति वर्ग फुट के पार
5 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप पर DCP बोले-महिला स्टाफ साथ था
14 hrs agoUP चुनाव से पहले सीट शेयरिंग पर पेंच, कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
15 hrs ago'नेतृत्व के फैसले का सम्मान करना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी', कोयल मल्लिक को राज्यसभा की टिकट मिलने पर अग्निमित्रा पॉल का बड़ा बयान
16 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines