MP News: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते में की वृद्धि

सरकार ने महंगाई भत्तें में की वृद्धि

सरकार ने महंगाई भत्तें में की वृद्धि

भोपाल: मध्यप्रदेश के शासकीय कर्मचारियों के एक लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल प्रदेश सरकार ने राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। सरकार द्वारा इसमें कुल 3 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इस बढ़त का फायदा राज्य के सात लाख से भी ज्यादा कर्मचारियों को मिलेगा। सरकार के इस ऐलान के बाद अब सरकारी कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता 34 प्रतिशत हो गया है जो पहले 31 प्रतिशत ही था। इसकी घोषणा स्वयं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की है।

विज्ञापन

ये फैसला कर्मचारियों के हित में लिया गया है – सीएम शिवराज

विज्ञापन

महंगाई भत्ते को 3 प्रतिशत बढ़ाते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है। राज्य सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान ही महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इसके दृष्टिगत तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इससे शासन के ऊपर इस वित्तीय वर्ष में 625 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। लेकिन इससे कर्मचारियों को फायदा होगा।

विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर होगा महंगाई भत्ता

विज्ञापन

राज्य सरकार के इस निर्णय के बाद अब केंद्रीय और राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक समान हो जाएगा। कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से इसकी मांग की जा रही थी जिसे राज्य सरकार ने पूरी कर दी है। बता दें कि सरकार ने पहले भी एक साथ 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाया था और अब एक बार फिर से इसमें वृद्धि की है। सरकार के इस फैसले को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से भी जुड़ा हुआ देखा जा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ